मुंबई

Mumbai Kamathipura Fire : कमाठीपुरा में अवैध फैक्टरियों से कैसे विकराल हो गई आग, पांच घायल

इलाके में अवैध रूप से चल रही छोटी फैक्ट्रियों के चलते बिल्डिंग में आग लगी। आग पहले नजदीक के किसी फैक्ट्री में लगी और बिल्डिंग तक फैल गई।
less than 1 minute read
• •
Updated: 6 Jan 2020, 2:27 PM IST
Mumbai Kamathipura Fire : कमाठीपुरा में अवैध फैक्टरियों से कैसे विकराल हो गई आग, पांच घायल
Mumbai Kamathipura Fire : कमाठीपुरा में अवैध फैक्टरियों से कैसे विकराल हो गई आग, पांच घायल

मुंबई. नागपाड़ा के कमाठीपुरा में एक इमारत में सोमवार सुबह आग लग गई। इस आग में 5 लोग झुलस कर घायल हो गए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दमकलकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। नागपाड़ा के कमाठीपुरा में स्थित बिल्डिंग में लगी यह आग लेवल 3 की थी।

जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह नागपाड़ा स्थित कमाठीपुरा चाइना बिल्डिंग में लगी आग में आदिल कुरैशी (20 ), निशा देवी (32 ), चंदादेवी (60 ), अनिया (2), मोहनराम (70) गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। आग नागपाड़ा के भीड़भाड़ वाले इलाके कमाठीपुरा के चाइना बिल्डिंग में लगी है। बिल्डिंग में लेवल 3 की आग लगी है। सुबह 9:44 मिनट पर आग रिपोर्ट की गई। इलाका काफी भीड़-भाड़ वाला है, इसलिए फायर ब्रिगेड की गाडिय़ों को मौके पर पहुंचने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। फिलहाल मौके पर फायर ब्रिगेड की 4 गाडिय़ां मौजूद हैं। दमकल के दर्जनभर अधिकारी और कर्मचारी भी घटनास्थल पर पहुंचे है।. मामले की गंभीरता को देखते हुए 2 एंबुलेंस भी मंगाए गए हैं।

अवैध फैक्ट्रियों के कारण लगी आग

इलाके में अवैध रूप से चल रही छोटी फैक्ट्रियों के चलते बिल्डिंग में आग लगी। आग पहले नजदीक के किसी फैक्ट्री में लगी और बिल्डिंग तक फैल गई। इलाके के कांग्रेस पार्टी के विधायक अमिन पटले का कहना है कि सरकारी बाबुओं की मदद से इलाके में कई छोटी फैक्ट्रियां चल रही हैं जिसके कारण यह घटना घटी।

Published on:
Also Read
View All
‘शुरू में मदद के लिए चीख रहे थे, फिर सन्नाटा’, येडशी अग्निकांड पर प्रत्यक्षदर्शियों का बड़ा खुलासा, बचाने के लिए बुलाई थी JCB

पटाखों ने जला दी पूरी बालकनी और कमरा, दिवाली के बाद एक्टर गुरफतेह पीरजादा ने शेयर की घर की डरावनी तस्वीरें, AQI पहुंचा 521

दिवाली पर आग की घटनाओं के बाद मुंबई में बड़ा फैसला, 25 नवंबर तक रॉकेट और हवाई पटाखों पर रोक

‘गाली-गलौज, स्मोकिंग और स्लीवलेस कपड़े नहीं पहनूंगी’, दीपिका चिखलिया ने फिल्मों में बोल्ड सीन और छोटे कपड़े पहनने पर कही बड़ी बात

शर्मिला टैगोर ने क्यों अपनाया था इस्लाम? बेटी सबा अली खान ने बताई शादी और धर्म परिवर्तन से जुड़ी असली वजह