मुंबई

VIDEO: मुंबई लोकल ट्रेन में खतरनाक स्टंट करते समय युवक के साथ हादसा, हाथ-पैर कटे

Mumbai Local Train Stunt : रेलवे ने यात्रियों से स्टंटबाजी जैसी किसी भी गतिविधि की सूचना तुरंत 9004410735 पर देने का अनुरोध किया है।
2 min read
• •
Jul 28, 2024
Mumbai local train accident

Mumbai Local Video : मुंबई लोकल ट्रेन को देश की आर्थिक राजधानी मुंबई की जीवनरेखा माना जाता है। 70 लाख से अधिक यात्री प्रतिदिन मध्य रेलवे तथा पश्चिमी रेलवे द्वारा संचालित उपनगरीय सेवाओं का इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में कुछ लापरवाह लोकल ट्रेन यात्रियों की वजह से अक्सर हादसे भी होते है।

हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें मुंबई के हार्बर लाइन नेटवर्क के शिवडी स्टेशन पर चलती लोकल ट्रेन के बाहर लटकर एक युवक खतरनाक स्टंट करता दिख रहा है।

इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद मध्य रेलवे (सीआर) की ओर से त्वरित कार्रवाई शुरू की गई। सीआर ने रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) को इस मामले में कार्रवाई करने का निर्देश दिया। जब मामले की जांच शुरू की गई तो बेहद चौंकाने वाला सच सामने आया।

वायरल वीडियो में स्टंट करने वाले की पहचान कर ली गई। जब अधिकारी उसके घर गए तो स्टंटबाज युवक उन्हें बिस्तर पर मिला। दरअसल एक स्टंट के दौरान वह हादसे का शिकार बन गया और विकलांग हो गया।

अधिकारियों ने बताया कि युवक का वायरल वीडियो इसी साल मार्च महीने का है। अप्रैल में एक और स्टंट करने के दौरान वह लोकल ट्रेन की चपेट में आ गया और उसने अपना एक हाथ और पैर खो दिया।

इस बीच, रेलवे ने ऐसे जोखिम भरे व्यवहार के खिलाफ कड़ी चेतावनी जारी की है। ऐसी हरकतों से अन्य यात्रियों को भी नुकसान पहुंच सकता है। मध्य रेलवे ने एक बयान में कहा कि यात्रियों की सुरक्षा भारतीय रेलवे के लिए सर्वोपरि है और हम सुरक्षित यात्रा माहौल सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक उपाय करना जारी रखेंगे।

रेलवे ने ट्रेनों या प्लेटफार्मों पर स्टंट नहीं करने की अपील की है। साथ लोगों से ऐसी किसी भी गतिविधि की सूचना तुरंत 9004410735 या 139 पर देने का अनुरोध किया है।

Updated on:
28 Jul 2024 12:12 pm
Published on:
28 Jul 2024 12:12 pm
Also Read
View All
इमरान खान से खफा हुआ बॉलीवुड!, किसी ने कहा गद्दार, तो किसी ने लगाई फटकार, CJP को सपोर्ट करना एक्टर को पड़ा भारी

मां बनने के बाद बढ़ा वजन, फिर भी नहीं छोड़ा डांस का जुनून, गरबा करने स्टेज पर लौटीं करिश्मा तन्ना, बोलीं- ‘इस मम्मी के भी कुछ सपने हैं’

इमरान खान को सरकार के खिलाफ पोस्ट करने के लिए मिले थे 15 लाख रुपये? वायरल स्क्रीनशॉट का सच आया सामने

पत्नी को कुत्ते के कटोरे से पानी पिलाकर ट्रोल हुए सौरव जोशी, अब ट्रुथ एंड डेयर चैलेंज पर दी सफाई, बोले- ‘और भी एक्सट्रीम चीजें होंगी’

‘मेरे 2 दिन उनके 100 दिन’, बिग बॉस 20 में नकुल ढुल की री-एंट्री की चर्चा के बीच, पुराना विवाद फिर आया सुर्खियों में