15 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इमरान खान से खफा हुआ बॉलीवुड!, किसी ने कहा गद्दार, तो किसी ने लगाई फटकार, CJP को सपोर्ट करना एक्टर को पड़ा भारी

Imran Khan Deportation Controversy: महाभारत में युधिष्ठिर बने गजेंद्र चौहान ने इमरान खान को CJP के प्रोटेस्ट में हिस्सा लेने पर "देशद्रोही" कहा और 24 घंटे के भीतर उन्हें देश से बाहर निकालने की मांग की। वहीं, रजा मुराद ने कहा कि विदेशी नागरिकों को भारत के आंतरिक मामलों में दखल नहीं देना चाहिए।
3 min read
Google source verification

मुंबई

•

image

Rashi Sharma

•

Oct 15, 2026

Imran Khan Deportation Controversy

प्रोटेस्ट में जाना इमरान खान पर पड़ा भारी। (फोटो सोर्स: instagram- @imrankhan)

Imran Khan Deportation Controversy: आमिर खान के भांजे और बॉलीवुड अभिनेता इमरान खान 10 अक्टूबर 2026 को मुंबई के अगस्त क्रांति मैदान में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के एक विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए थे, जिसमें मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की गई थी। प्रदर्शन के दौरान ही मुंबई पुलिस ने उन्हें हिरासत में लिया था, लेकिन बाद में छोड़ दिया। इमरान के पास अमेरिका की नागरिकता है, उन्हें पुलिस ने गुरुवार (15 अक्टूबर) को एक नोटिस भेजकर 28 अक्टूबर 2026 तक भारत छोड़ने के लिए कहा गया है। अब मनोरंजन जगत की कई सेलेब्स एक्टर पर निशाना साध रहे हैं। इस हस्तियों में दिग्गज अभिनेता रजा मुराद, महाभारत के युधिष्ठिर अभिनेता गजेंद्र चौहान, और फिल्ममेकर अशोक पंडित ने इस मामले पर अपनी राय रखी है।

महाभारत में युधिष्ठिर बन चुके गजेंद्र चौहान ने इमरान खान के लिए क्या कहा?

FTII के पूर्व अध्यक्ष गजेंद्र चौहान ने इमरान खान को गद्दार बताते हुए देश से जाने के लिए कहा, उन्होंने कहा, 'मैं कहूंगा कि बहुत खुशी की बात है। मुझे बहुत खुशी हो रही है कि देश में छिपे हुए गद्दारों को यहां से जाने के लिए कहा गया है।' इसके आगे उन्होंने कहा, 'आमिर खान के भतीजे ने कई फिल्मों में काम किया है, यहां नाम, पैसा और शोहरत कमाई है, फिर भी वह भारत में 'ओवरसीज सिटीजन ऑफ इंडिया' (OCI) के तौर पर रह रहे थे। असल में, वह अमेरिका के नागरिक हैं।” वह भारतीय नागरिक नहीं हैं। इसके बावजूद वह CJP के विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लेने के लिए पहुंच गए।”

उन्होंने यह भी कहा, “अच्छा हुआ कि वह प्रदर्शन में शामिल हुए और सच्चाई सामने आ गई और बड़े गद्दार का पता चला। मैं सरकार से एक बार फिर कहूंगा कि उन्हें 12 दिन का समय न दिया जाए। उन्हें 24 घंटे के भीतर देश से बाहर भेज दिया जाए, ताकि अगर ऐसे और लोग छिपे हुए हैं, तो वो भी सामने आएं और उनकी पहचान हो सके।”

रजा मुराद का कहना है कि विदेशी नागरिकों को भारत के आंतरिक मामलों में दखल नहीं देना चाहिए

इमरान खान को भारत छोड़ने के लिए कहे जाने पर दिग्गज अभिनेता रजा मुराद ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि विदेशी नागरिकों को देश के आंतरिक मामलों या राजनीति में दखल नहीं देना चाहिए। अभिनेता ने कहा, "चाहे इमरान खान हों या कोई और, किसी भी विदेशी नागरिक को हमारे देश के आंतरिक मामलों में दखल देने का कोई हक नहीं है।" उन्होंने आगे कहा कि उन्हें हाल ही में पता चला है कि इमरान अब अमेरिकी नागरिक बन गए हैं। उन्होंने तर्क दिया कि भारत में एक अभिनेता के तौर पर काम करने के बावजूद, इमरान को देश के आंतरिक मामलों या राजनीति में इतनी सक्रियता से हिस्सा लेने का कोई अधिकार नहीं है।

मुंबई पुलिस की कार्रवाई पर बात करते हुए रज़ा ने कहा कि प्रशासन कानूनी दायरे में रहकर काम कर रहा है और उसने इमरान को 15 दिन का समय दिया है। रजा ने आगे कहा कि अगर इमरान को लगता है कि उनके साथ अन्याय हो रहा है या उन्हें जबरन भारत छोड़ने के लिए कहा जा रहा है, तो वे अदालत का दरवाजा खटखटा सकते हैं। उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि अदालत के फैसले को सभी को स्वीकार करना चाहिए।

अशांति फैलाने की कोशिश कर रहे हैं इमरान खान- अशोक पंडित

वहीं, फिल्म मेकर अशोक पंडित ने कहा कि वे प्रशासन के उस फैसले का स्वागत करते हैं जिसमें इमरान खान को देश छोड़ने के लिए कहा गया है। इमरान को अपने अधिकारों की कितनी समझ है, इस पर सवाल उठाते हुए अशोक ने IANS से ​​कहा, "मैं इस बात को लेकर बिल्कुल स्पष्ट हूं, क्योंकि जो व्यक्ति अपने अधिकारों के लिए लड़ने सड़कों पर उतर आया है, उसे यही नहीं पता कि उसके अधिकार असल में हैं क्या।" अशोक पंडित ने आगे कहा, 'पढ़ाई करें, खुद को शिक्षित करें और घर के बड़ों से पूछे कि क्या आपको इस देश के खिलाफ जंग छेड़ने और सड़क पर उतरने की अनुमति है? आप भारत में अशांति फैलाने का प्रयास कर रहे हैं।'

बॉम्बे हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे इमरान खान

बता दें कि इमरान खान के पास भारत की नागरिकता नहीं है, क्योंकि उनके पास अमेरिका की नागरिकता है। वो भारत में ओसीआई (OCI) कार्डधारक के तौर पर रह रहे हैं। ऐसे में उन्होंने भारत में चल रहे प्रोटेस्ट में हिस्सा लेकर कथित तौर पर 'फॉरेनर्स एक्ट' का उल्लंघन का किया है, जिसके बाद उन्हें FRRO की ओर से भारत छोड़ने का नोटिस मिला है। हालांकि, एक्टर इसके खिलाफ बॉम्बे हाई कोर्ट जाने का फैसला किया है।

बड़ी खबरें

View All

मनोरंजन

ट्रेंडिंग