मुंबई

मुंबई में 11 मंजिला इमारत में आग लगने से हड़कंप, 2 महिलाओं की मौत, 2 घायल

Mumbai Fire : दक्षिण मुंबई के मस्जिद बंदर इलाके में आज सुबह एक आवासीय इमारत में आग लग गई। इस घटना में दो महिलाओं की मौत हो गई।

less than 1 minute read
Feb 16, 2025

मुंबई के मस्जिद बंदर इलाके (Masjid Bandar Fire) में रविवार सुबह एक 11 मंजिला इमारत में भीषण आग लगने से दो महिलाओं की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हुए है। राहत की बात यह है कि अब घायलों की हालत स्थिर हैं। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है।

मुंबई फायर ब्रिगेड के अधिकारियों के अनुसार, पन्ना अली मेंशन (Panna Ali Mansion building) नाम की इमारत में रविवार सुबह 6:11 बजे आग लग गई। आग की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। आग इमारत के भूतल पर लगे मीटर और बिजली के तारों में लगी, जिसने धीरे-धीरे उपरी मंजिल को भी अपनी चपेट में ले लिया। इस दौरान प्रथम तल पर मौजूद कुछ महिलाएं झुलस गयीं और आग लगने से हुए धुएं के कारण उनका दम घुट गया। घायलों को सरकारी जेजे अस्पताल ले जाया गया।

फायर ब्रिगेड ने सुबह 6:30 बजे तक आग पर काबू पा लिया, लेकिन इमारत में फैले धुएं के कारण जान-माल का नुकसान हो गया।

इस घटना में 42 वर्षीय सबीला खातून शेख और 30 वर्षीय साजिया आलम शेख की जान चली गई। अधिकारियों के मुताबिक, उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं, 20 वर्षीय करीम शेख और 22 वर्षीय शाहीन शेख को चल रहा है और फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

इस दुखद हादसे ने एक बार फिर प्रशासन का ध्यान शहर की ऊंची इमारतों में अग्नि सुरक्षा उपायों की समीक्षा की ओर आकर्षित किया है। आग लगने के कारणों का पता लगाने के लिए मामले की जांच शुरू कर दी है।

Published on:
16 Feb 2025 02:28 pm
Also Read
View All

अगली खबर