मुंबई

Mumbai News: बीएमसी चुनाव से पहले मनसे ने किया अनोखा प्रदर्शन, अंतरिक्ष यात्रियों के कपड़े पहनकर दिखाया चांद का नजारा

मुंबई में आगामी बीएमसी चुनाव को लेकर सभी पार्टियों ने तैयारियां शुरू कर दी है। इस बीच राज ठाकरे की पार्टी मनसे कार्यकर्ता अंतरिक्ष यात्रियों के कपड़े और गेट-अप लेकर घाटकोपर इलाकों में खड्डों में नासा का रॉकेट लेकर बैठ गए। यह सभी लगातार बीएमसी के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे।

2 min read
Aug 25, 2022
MNS

महाराष्ट्र में सियासी संग्राम अभी भी खत्म नहीं हुआ है। मुंबई में आगामी बीएमसी चुनाव को लेकर सभी पार्टियों ने तैयारियां शुरू कर दी है। इस बीच राज ठाकरे भी मैदान में उतर गए है। बीएमसी चुनाव से पहले सभी पार्टी लोगों के बीच अपनी उपस्थिति दिखाकर अपने पक्ष में वोट खींचने की कोशिश कर रही है। इस बार शहर के जानलेवा खड्डे सबसे बड़ा और लोगों से जुड़ा हुआ मुद्दा बना हुआ है। सड़कों पर गड्डो को लेकर महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के कार्यकर्त्ता भी सड़कों पर उतर गए है।

सभी पार्टी बीएमसी पर पिछले 25 साल से काबिज शिवसेना और अधिकारियों पर लगातार हमले कर रहे हैं। 24 अगस्त को कांग्रेस नेता मिलिंद देवड़ा ने बीएमसी में गड्ढों को लेकर 12 हज़ार करोड़ के घोटाले का आरोप लगाया और सीबीआई जांच करने की मांग की। वहीं आज राज ठाकरे की पार्टी मनसे ने भी सड़क पर बने जानलेवा गड्ढों के खिलाफ सड़कों पर उतरे और अनोखा प्रदर्शन किया। यह भी पढ़ें: Maharashtra News: अभिनेत्री मोना अंबेगांवकर ने सावरकर पर की थी आपत्तिजनक टिप्पणी, शिवसेना सांसद ने की कार्रवाई की मांग

बता दें कि मुंबई में मनसे कार्यकर्ता अंतरिक्ष यात्रियों के कपड़े और गेट-अप लेकर घाटकोपर इलाकों में गड्डों में नासा का रॉकेट लेकर बैठ गए। ये सभी कार्यकर्त्ता बीएमसी के खिलाफ लगातार नारेबाजी कर रहे थे। इस मौके पर पार्टी की महासचिव रीता गुप्ता और घाटकोपर विभाग के कई नेता मौजूद थे। रीता गुप्ता ने बताया कि बीएमसी में बड़े पैमाने पर गड्डों को लेकर बहुत बड़ा घोटाला हुआ है। इन गड्डों की वजह से हर दिन किसी ना किसी की जान जाती है। लेकिन बीएमसी के अधिकारियों और सत्ता पर बैठी शिवसेना को कोई इससे कोई फर्क नहीं पड़ता।

मनसे महासचिव रीता गुप्ता ने आगे कहा आज हम इस प्रकार का विरोध कर रहे कि चाँद की सतह पर चलने वाले और बीएमसी को समझाने के लिए अंतरिक्ष यात्रियों को यहां बुलाना पड़ा। मनसे प्रमुख राज ठाकरे कहते है पहले सभी को बातों से समझाएं। जब ना माने तो मनसे स्टाइल में उन्हें समझाओ। वहीं मनसे के प्रदर्शन को देखते हुए मौके पर गड्ढे भरने के लिए बीएमसी की जेसीबी मशीन भी मौके पर तुरंत पहुंच गई।

Updated on:
25 Aug 2022 04:26 pm
Published on:
25 Aug 2022 04:24 pm
Also Read
View All