मुंबई में महाराष्ट्र गृहनिर्माण क्षेत्र विकास प्राधिकरण घर का इंतजार कर रहे लोगों को नए साल में घर देगा। मुंबई में म्हाडा के घरों की अंतिम लॉटरी साल 2019 में निकली थी, पिछले तीन साल से लोगों मुंबई में म्हाडा के घरों की लॉटरी का इंतजार कर रहे हैं। अब तक म्हाडा की लॉटरी में शामिल होने के लिए रजिस्ट्रेशन के वक्त आवेदकों को सिर्फ आधार कार्ड, पेन कार्ड, बैंक डिटेल और फोटो देने होते थे। अब सॉफ्टवेयर में बदलाव के बाद आवेदकों को सभी दस्तावेज रजिस्ट्रेशन के दौरान ही देने होंगे।
मुंबई के घरों की लॉटरी के लिए महाराष्ट्र गृहनिर्माण क्षेत्र विकास प्राधिकरण (म्हाडा) के आवेदकों को अभी कुछ और दिनों तक सब्र करना पड़ेगा। लोगों का घरों का सपना पूरा करने के लिए म्हाडा की लॉटरी नव साल के आरंभ में ही जारी हो पाएगी। म्हाडा मुंबई बोर्ड के चीफ ऑफिसर मिलिंद बोरीकर ने बताया कि अगले महीने से म्हाडा द्वारा लॉटरी का पूरा प्रोसेस शुरू होगा। आगामी एक-दो दिनों में लॉटरी में घरों की संख्या पर फैसला होगा।
मुंबई में म्हाडा के घरों की लास्ट लॉटरी 2019 में निकली थी, पिछले तीन साल से लोग मुंबई में म्हाडा के घरों की लॉटरी का इंतजार कर रहे हैं। बता दें कि लॉटरी जारी होने से पहले करीब 45 दिन पहले घरों के विज्ञापन जारी होते हैं। इस बार घरों की संख्या अधिक होने से मुंबई में खुद घर होने का सपना देख रहे लाखों परिवारों की उम्मीदें और बढ़ गई हैं। यह भी पढ़े: Maharashtra News: हलाल मीट को लेकर 'एमएनएस' ने McDonald's को दी धमकी, दिया 90 दिनों का अल्टीमेटम
बता दें कि लॉटरी निकलने के बाद विजेताओं को घर मिलने में होने वाली देरी को कम करने की तैयारी भी म्हाडा ने जारी कर दिया है। इसके लिए सॉफ्टवेयर में भी कुछ बड़े बदलाव किए जा रहे है। मिलिंद बोरीकर ने बताया कि विजेताओं के इंतजार के समय को कम करने के लिए लॉटरी के पहले ही पात्रता तय करने का प्रोसेस पूरा किया जाएगा।
इस बार ये होगा बदलाव: अब तक म्हाडा की लॉटरी में शामिल होने के लिए पंजीकरण के समय आवेदकों को सिर्फ आधार कार्ड, पेन कार्ड, बैंक डिटेल और फोटो देने पड़ते थे। अब सॉफ्टवेयर में बदलाव के बाद आवेदकों को सभी डाक्यूमेंट्स रजिस्ट्रेशन के समय ही जमा करना पड़ेगा। म्हाडा के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि रजिस्ट्रेशन के दौरान ही अब आवेदकों को इनकम सर्टिफिकेट, मैरिज सर्टिफिकेट, डोमिसाइल सर्टिफिकेट समेत अन्य डाक्यूमेंट्स देने होंगे। सभी डाक्यूमेंट्स की जांच ऑनलाइन के बाद ऑफलाइन तरीके से किया जाएगा।
मुंबई में कई जगह हैं घर: बता दें कि मुंबईकरों के घरों का सपना पूरा करने के लिए गोरेगांव में 18 एकड़ परिसर में 5 हजार घरों का निर्माण म्हाडा कर रही हैं। 5 हजार घरों में से लगभग साढ़े तीन हजार घरों का निर्माण कार्य अपने अंतिम चरण पर पहुंच चूका है। आने वाले कुछ महीनों में करीब तीन हजार घर बनकर पूरी तरह से तैयार हो जाएंगे, जिसमें सबसे ज्यादा करीब 2 हजार घर अत्यल्प आय वर्ग के लिए होंगे। इसके अलावा 736 घर अल्प वर्ग, 227 घर मध्य वर्ग और 105 घर उच्च वर्ग के लिए होंगे। गोरेगांव में 322 वर्ग फीट, 482 वर्ग फीट, 785 वर्ग फीट और 978 वर्ग फीट के घर तैयार किए जा रहे हैं। इस प्रोजेक्ट पर म्हाडा करीब पिछले तीन साल से काम कर रही है।