मुंबई

Mumbai News: बच्चों संग पत्नी को मुंबई घुमाने ले गया था पति, चकमा देकर प्रेमी के साथ नौ दो ग्यारह हो गई वाइफ

पति और बच्चों के साथ मुंबई घूमने आई महिला अपने प्रेमी से साथ फरार हो गई है। महिला के फरार होने के बाद उसके पति ने किडनैपिंग की शिकायत दर्ज कराई है। वहीं पत्नी और बच्चों की तस्वीर लेकर पति इधर-उधर भटक रहा है और पागलों की तरह पत्नी और बच्चों को ढूंढ रहा है। प्रशासन से भी पत्नी और बच्चों को ढूंढने के लिए मदद की अपील की है।

2 min read
Aug 31, 2022
Ran Away

मुंबई से एक अजीबो-गरीब मामला सामने आ रहा है। लव मैरिज शादी करने के बाद वाइफ और बच्चों को मुंबई में घुमाना पति को भारी पड़ गया। बिहार के गोपालगंज की दो बच्चों की मां मुंबई आने के बाद अपने प्रेमी के साथ नौ दो ग्यारह हो गई। ये मामला थावे थाना क्षेत्र के शिव स्थान गांव से जुड़ा हुआ है। वाइफ के फरार होने के बाद उसके पति ने किडनैपिंग की शिकायत दर्ज करावाई है। वहीं वाइफ और बच्चों की फोटो लेकर पति इधर-उधर भटक रहा है और पागलों की तरह वाइफ और बच्चों की खोज कर रहा है।

पुलिस से भी वाइफ और बच्चों को ढूंढने के लिए मदद की गुहार लगा रहा है। पीड़ित नंदजी गिरी ने कहा कि उसने 8 साल पहले गोपालगंज के की उचकागांव थाना क्षेत्र के रघुनंदनपुर गांव निवासी ममता देवी के साथ लव मैरिज किया था। यह भी पढ़ें: Ganesh Chaturthi 2022: ये हैं मुंबई के सबसे प्रख्यात सार्वजनिक गणेश पांडाल, बप्पा की एक झलक पाने के लिए उमड़ती है भक्तों की भीड़

बता दें कि नंदजी गिरी और ममता देवी की एक 6 साल की बेटी और 5 साल का एक बेटा है। इस बीच वाइफ और बच्चों को मुंबई घूमाने के लिए पति लेकर गया, जिसके बाद महिला मौका पाते ही अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। और आज तक वापस लौट कर नहीं आई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

भाभी पर लगाया वाइफ को भगाने का आरोप: बता दें कि इस मामले में पीड़ित नंदजी गिरी ने अपनी ही भाभी पर वाइफ को भगाने का आरोप लगाया है। इसके साथ ही नंदजी गिरी ने अपनी भाभी के खिलाफ अदालत में मुकदमा किया है। पीड़ित नंदजी गिरी के मुताबिक, यदि उसकी वाइफ ममता देवी अपने प्रेमी को छोड़कर वापस लौट आती है तो वह फिर से उसे अपना लेगा। वहीं अभी तक वाइफ और बच्चों का पता नहीं चला है।

Updated on:
31 Aug 2022 03:44 pm
Published on:
31 Aug 2022 03:43 pm
Also Read
View All
मोनालिसा नाबालिग, हिंदू है फरमान खान? अब विवादित शादी का वीडियो आया सामने, लड्डू खिलाते आए नजर

IPL में इस टीम की दीवानी हैं 16 साल की मोनालिसा, फरमान खान से जिहादी शादी के आरोप के बीच वायरल हुआ वीडियो

रणवीर की ‘धुरंधर 2’ पर चुप्पी मामले में दीपिका पादुकोण ने फिर दिया मुंहतोड़ जवाब, अब अनुराग कश्यप की तारीफ के बाद उठाया ये कदम

EXCLUSIVE: अंजाने में बने कॉमेडियन, पहले ही शो में बिके सबसे ज्यादा टिकट, एक मोमेंट ने बदल दी विकास कुश शर्मा की जिंदगी

Aditya Dhar Networth: धुरंधर फ्रेंचाइजी 2000 करोड़ की लेकिन आदित्य धर की संपत्ति कितनी? नेटवर्थ में बड़े सितारों को भी मात देता है कपल