मुंबई

Amit Shah Security Lapse: अमित शाह के मुंबई दौरे के दौरान सुरक्षा में चूक, घंटों तक आस-पास घूमता रहा अनजान शख्स; जानें पूरा मामला

गृहमंत्री अमित शाह के मुंबई दौरे के दौरान चूक का मामला सामने आया है। बताना चाहते हैं कि एक शख्स काफी देर रात गृहमंत्री शाह के आस-पास घूमता हुआ दिखा है। मुंबई पुलिस ने इस शख्स को गिरफ्तार कर लिया है।

2 min read
Sep 08, 2022
Amit Shah will Kerala Visit will take part in Southern Zonal Council meeting

Amit Shah Security Lapse in Mumbai: देश के गृहमंत्री अमित शाह की सुरक्षा में चूक का मामला सामने आने के बाद हडकंप मच गया है। बताया जा रहा है कि शाह की मुंबई यात्रा के दौरान एक शख्स घंटों उनके आस-पास घुमता हुआ दिखाई दिया। इस शख्स ने खुद को आंध्र प्रदेश के सांसद का पीए बताया था। मुंबई पुलिस ने पूछताछ के बाद इसे अरेस्ट कर लिया है।

गौर हो कि अमित शाह मुंबई दौरे पर आए थे। इस दौरान उनकी सुरक्षा में चूक का मामला सामने आने के बाद कई सारे सवाल खड़े हो रहे हैं। 32 साल का अनजान शख्स घंटों तक गृहमंत्री अमित शाह के आस-पास घूमता रहा। इस शख्स ने खुद कि आंध्र प्रदेश के सांसद का पीए बताया। साथ ही उसके पास गृह मंत्रालय के आईडी कार्ड का पट्टा भी था। जिसके पहनकर वह गृहमंत्री के काफिले के साथ घूमता रहा।

वहीं कहा जा रहा है कि गृह मंत्रालय की आईडी कार्ड पहने हुए यह शख्स महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के घर के बाहर भी ब्लेजर पहनकर घूम रहा था। इस शख्स पर शक होने के बाद गृह मंत्रालय के एक अधिकारी ने मुंबई पुलिस को सुचना दी।

मुंबई पुलिस ने पूछताछ के बाद इस शख्स को अरेस्ट कर लिया है। आरोपी का नाम हेमंत पवार बताया जा रहा है। वो महाराष्ट्र के धुले का रहने वाला है। आरोपी को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया जहां उसे पांच दिन की पुलिस हिरासत में भेजा गया है। इससे पहले शाह जब मुंबई आए थे तो वे लालबागचा राजा के दर्शन करने गए थे। साथ ही मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के घर भी गए थे।

Published on:
08 Sept 2022 09:52 am
Also Read
View All