मुंबई के गोरेगांव रेलवे स्टेशन पर एक महिला के साथ एक शख्स जबरन किस करने कर रहा था। इसके बाद जीआरीपी ने आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया जहां से उसे दो दिन के लिए पुलिस कस्टडी में भेज दिया गया है।
मुंबई रेलवे स्टेशन पर लोकल ट्रेनों से यात्रा करने वाली महिलाओं के साथ छेड़छाड़ के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। ताजा मामला गोरेगांव रेलवे स्टेशन से आया है। यहां एक महिला के साथ खुलेआम छेड़छाड़ की घटना सामने आई है। हालांकि रेलवे पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुचा दिया है। आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया जहां से उसे दो दिन के लिए पुलिस कस्टडी में भेज दिया गया है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ये आरोपी 27 साल का नौजवान युवक है। आरोपी ने रेलवे स्टेशन पर महिला के साथ पहले छेड़छाड़ की। छेड़खानी करने के बाद भी उसका पेट नहीं भरा तो उसने पीड़िता को जबरन किस करने का प्रयास कर रहा था। अचानक हुई इस घटना से पीड़ित महिला एकदम घबरा गई और शोर मचाने लगी। जिसके बाद मौके पर मौजूद अन्य लोगों ने पीड़ित महिला को बचाया और आरोपी को पकड़ कर प्लेटफॉर्म पर खड़े जीआरपी को सौंप दिया। यह भी पढ़ें: Mumbai News: बैंक से 12 करोड़ की चोरी का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, पुलिस से बचने के लिए अपनाता था ये तरीका
वहीं, दूसरी तरफ बोरीवली जीआरपी ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को अदालत में पेश किया जहा अदालत ने आरोपी को 2 दिनो के लिए बोरीवली जीआरपी की कस्टडी में भेज दिया है। बता दें कि ये पहला मामला नहीं है इससे पहले भी मुंबई लोकल ट्रेनों में महिलाओं के साथ छेड़छाड़ के कई मामले सामने आते रहे हैं।
कुछ दिनों पहले ही मुंबई के जोगेश्वरी रेलवे स्टेशन पर एक लोकल ट्रेन के फर्स्ट क्लास डिब्बे में अकेली यात्रा कर रही एक 25 साल की वकील के साथ छेड़छाड का मामला सामने आया था। आरोपी अंधेरी स्टेशन से महिलाओं के लिए फर्स्ट क्लास डिब्बे में चढ़ा था। इस दौरान आरोपी ने पीड़िता को शारीरिक तौर पर हरैसमेंट किया था। इसके बाद पीड़िता ने सोशल मीडिया पर अपनी आपबीती शेयर की थी। जिसके बाद जीआरपी ने कारर्वाई करते हुए चार टीमों का गठन किया था और 43 साल के आरोपी बिहारीलाल यादव को महालक्ष्मी इलाके से गिरफ्तार कर लिया गया था। पहले से इस आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड भी मिला है।