इन दिनों मुंबई लोकल ट्रेन का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा हैं। चाहें वो नवरात्री के दौरान गरबा खेलने का हो या फिर मारपीट का। इस बीच एक और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा हैं। लोकल ट्रेन में सीट को लेकर हुए दो महिलाओं के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि इस मामूली बात को लेकर हाथापाई हो गई। महिलाओं ने एक दूसरे के बाल नोंचे और थप्पड़ों की बरसात कर दी।
इन दिनों मुंबई लोकल ट्रेन का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा हैं। चाहें वो नवरात्री के दौरान गरबा खेलने का हो या फिर मारपीट का। इस बीच एक और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा हैं। लोकल ट्रेन में सीट को लेकर हुए दो महिलाओं के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि इस मामूली बात को लेकर हाथापाई हो गई। महिलाओं ने एक दूसरे के बाल नोंचे और थप्पड़ों की बरसात कर दी। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस दौरान एक महिला पुलिसकर्मी ने दोनों महिलाओं को रोकने का प्रयास भी किया लेकिन, इसमें वो खुद घायल हो गई।
ये घटना ठाणे और पनवेल रेलवे स्टेशन के बीच की है। मिली जानकारी के मुताबिक, महिलाओं को ठाणे-पनवेल लोकल ट्रेन के महिला डिब्बे के भीतर एक-दूसरे के बाल खींचते हुए देखा गया। इस दौरान शारदा उगले नाम की एक महिला कांस्टेबल दोनों महिलाओं के बीच हुए झगड़े को रोकने का प्रयास कर रही थी। हालांकि, झगड़ा छुड़ाने में महिला कांस्टेबल खुद घायल हो गई और उसे हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह भी पढ़ें: Mumbai News: फिल्म 'आदिपुरुष' के समर्थन में उतरी राज ठाकरे की मनसे, डायरेक्टर ओम राउत का इतिहास दिलाया याद
मीडिया रिपोर्ट्स से मिली जानकारी के मुताबिक, नवी मुंबई के वाशी रेलवे स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक एस कटारे ने बताया कि सीट को लेकर हुए विवाद के बाद कुछ महिलाओं ने एक-दूसरे को मारना शुरू कर दिया था। इस घटना में एक महिला पुलिस कर्मचारी चोटिल हो गई है। इस घटना पर दोनों महिलाओं की तरफ से शिकायत की गई है। हम मामले की जांच कर रहे हैं।
बता दें कि हाल ही में महिलाओं के एक ग्रुप ने चलती लोकल ट्रेन में ही गरबा खेलना शुरू कर दिया। मुंबई के ही मरीन ड्राइव में इससे पहले भी बड़ी संख्या में लोगों द्वारा गरबा खेले जाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ। वायरल हुए वीडियो के कैप्शन में लिखा है कि मुंबई की एसी लोकल में ऐसे लम्हे तैयार होते हैं। सुबह 10.02 बजे कल्याण से चलने वाली एक लोकल में मस्ती की कोई सीमा नहीं। सोशल मीडिया पर लोग तेजी से इस वीडियो को शेयर किए।