मुंबई

मुंबई के कालबादेवी में 4.05 करोड़ रुपये की डकैती, गुजरात से 6 आरोपी गिरफ्तार, जानें पूरा मामला

Mumbai Crime: पुलिस ने चोरी हुए 4.03 करोड़ रुपये भी बरामद कर लिए हैं।

2 min read
Dec 12, 2023
अकोला में हिंसा

Kalbadevi Angadia Loot: मुंबई पुलिस ने कालबादेवी डकैती मामले को सुलझा लिया है। रविवार सुबह शहर के कालबादेवी इलाके में एक अंगाडिया के कार्यालय से 4.05 करोड़ रुपये नकद लूट लिए गए। पुलिस ने कुछ ही घंटों बाद गुजरात से छह चोरों को दबोच लिया।

अधिकारियों के मुताबिक, कुछ डकैत दक्षिण मुंबई के कालबादेवी में एक अंगाडिया (KDM Enterprises) के कार्यालय में घुस गए, कर्मचारियों को बंधक बनाया और 4.05 करोड़ रुपये नकद लेकर भाग गए। एलटी मार्ग पुलिस ने इस मामले में गुजरात से छह लोगों को गिरफ्तार किया है। यह भी पढ़े-मुंबई में फिर शर्मसार हुईं ममता, कूड़ेदान में फेंकने से नवजात की मौत, बिन ब्याही मां गिरफ्तार

पुलिस ने डकैती में शामिल हर्षद चेतनजी ठाकुर (26), राजुबा प्रल्हाद सिंह वाघेला (21), अशोकभा जेठुबा वाघेला (26), चरणभा नाथुबा वाघेला (26), मेहुलसिंह जेसुबा धाबी (24) और चिरज्जी ठाकुर को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने कहा कि आरोपी हर्षद केडीएम एंटरप्राइजेज नाम के अंगाडिया का पूर्व कर्मचारी था। इसलिए वह कार्यालय की दिनचर्या के बारे में जानता है। पुलिस को शक है कि वही इस डकैती का मास्टरमाइंड है।

एक अधिकारी ने बताया कि शिकायत के अनुसार वारदात के दिन चार लोग कार्यालय के अंदर घुस आए। उन्होंने दो कर्मचारियों के हाथ-पैर बांध दिए, जिसके बाद उन्होंने तिजोरी से नकदी ले ली और भाग गए।

इसके बाद एलटी मार्ग पुलिस स्टेशन को लूट की सूचना दी गयी। पुलिस ने रविवार देर रात मामला दर्ज किया। पुलिस ने परिसर और आस-पास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच शुरू की।

इसमें कुछ संदिग्ध नजर आए। फिर पुलिस ने स्थानीय मुखबिरों और दो कर्मचारियों को फुटेज दिखाया। उन्होंने आरोपी हर्षद की पहचान कर ली। घटना के समय वह कार्यालय के आसपास घूम रहा था।

पुलिस ने कहा कि हर्षद और उसका साथी तब गुजरात में थे जिसके बाद एक टीम भेजी गई और उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने अंगाडिया से चोरी हुए 4.03 करोड़ रुपये भी बरामद कर लिए हैं। मामले की जांच जारी है।

Published on:
12 Dec 2023 08:38 pm
Also Read
View All