मुंबई

स्पाइडरमैन की तरह ऊंची इमारतों पर चढ़ता और फिर माल साफ… पुलिस के हत्थे चढ़ा शातिर चोरों का गिरोह

Mumbai News : मुंबई के पास नालासोपारा से गिरोह के तीन सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। यह गिरोह शहर में हुई लगभग दस चोरियों में शामिल रहा है।

less than 1 minute read
Jul 04, 2024

Mumbai Crime : मुंबई पुलिस ने एक ऐसे गैंग को दबोचा है जो बाहर से ऊंची इमारतों में चढ़कर चोरी की वारदातों को अंजाम देता था। पुलिस ने बताया कि आरोपी फ्लैटों में चोरी करने के लिए रस्सियों का उपयोग किए बिना जल निकासी पाइप की मदद से इमारतों पर चढ़ते थे।

10 चोरियों में था शामिल

पुलिस ने गिरोह के तीन सदस्यों को मुंबई के पास नालासोपारा (Nallasopara) से गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने बताया कि गिरोह का सरगना रजब खान (24) है। खान ने संतोष चौधरी उर्फ ​​वैतु (24) और देव रामप्रसाद बनिया (23) के साथ मिलकर पूरे मुंबई में लगभग दस चोरियां की हैं।

आरोपी पहले इमारत और फ्लैट की रेकी करते थे और फिर चोरी की योजना बनाकर उसे अंजाम देते थे। कथित तौर पर खान रस्सियों का उपयोग किए बिना जल निकासी पाइप की मदद से ऊंची इमारतों पर चढ़ जाता था। चोरी करने के बाद वह मौके से भाग जाता था। शहर में हुई कई चोरी की वारदातों में पुलिस को उसकी तलाश थी। अधिकारी ने बताया कि मामले में आगे की जांच जारी है।   

Updated on:
04 Jul 2024 03:10 pm
Published on:
04 Jul 2024 03:05 pm
Also Read
View All

अगली खबर