मुंबई

PM मोदी और सीएम योगी को बम से उड़ाने की धमकी, दाऊद गैंग के नाम से आया कॉल, 1 गिरफ्तार

PM Modi CM Yogi Adityanath Threat: फोन करने वाले ने मुंबई के प्रसिद्ध चिकित्सा संस्थान जेजे अस्पताल को निशाना बनाने की भी धमकी दी।
2 min read
• •
Updated: 21 Nov 2023, 12:59 PM IST
pm_modi_cm_yogi_threat.jpg
पीएम मोदी और सीएम योगी को धमकी! जांच में जुटी मुंबई पुलिस

Mumbai Threat Call: मुंबई पुलिस (Mumbai Police) को एक बार फिर धमकीभरा फोन आया है। अधिकारियों ने बताया कि अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम गिरोह से जुड़े होने का दावा करते हुए मुंबई पुलिस कंट्रोल रूम को धमकी भरा कॉल किया गया। मामले में एक आरोप को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि दाऊद गिरोह ने उसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की हत्या की साजिश रचने के लिए कहा था।

पुलिस के मुताबिक, फोन करने वाले ने मुंबई के जाने-माने चिकित्सा संस्थान जेजे अस्पताल को भी निशाना बनाने की धमकी दी। आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 505 (2) के तहत केस दर्ज किया गया है। मुंबई पुलिस आरोपी के दावे की जांच कर रही है। यह भी पढ़े-Bomb Threat: ‘मुंबई के ताज होटल में बम फटेगा.. जो चाहे कर लो’, दिल्ली से आरोपी गिरफ्तार

मंगलवार को जारी अधिकारिक बयान में कहा गया है "दाऊद इब्राहिम गिरोह के नाम पर मुंबई पुलिस कंट्रोल रूम में धमकीभरा कॉल करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी ने दावा किया कि गिरोह ने उसे पीएम मोदी और यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ को उड़ाने के लिए कहा था। फोन करने वाले ने जेजे अस्पताल को भी बम से उड़ाने की धमकी दी। आईपीसी की धारा 505 (2) के तहत मामला दर्ज किया गया है।"

अक्टूबर में भी एक धमकीभरा मेल आया था। जिसमें 500 करोड़ रुपये नहीं देने पर और कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को जेल से नहीं रिहा करने पर पीएम मोदी और अहमदाबाद में उनके नाम के स्टेडियम को उड़ाने की धमकी दी गयी थी। ईमेल में यह भी दावा किया गया था कि आतंकी संगठनों ने हमले को अंजाम देने के लिए सारी तैयारी कर ली है और आतंकियों को भेजा है।

मुंबई पुलिस के अनुसार, पहले यह ईमेल यूरोप से राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) को भेजा गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए केंद्रीय जांच एजेंसी ने मुंबई पुलिस को भी इसकी जानकारी दी।

इसी साल जुलाई में भी मुंबई पुलिस के ट्रैफिक कंट्रोल रूम को धमकी भरा कॉल किया गया था। जिसमें अज्ञात कॉलर ने मुख्यमंत्री योगी और मोदी सरकार को निशाने बनाने की बात कही थी।

Published on:
Also Read
View All