2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Bomb Threat: ‘मुंबई के ताज होटल में बम फटेगा.. जो चाहे कर लो’, दिल्ली से आरोपी गिरफ्तार

Mumbai Threat Call: आरोपी का नाम धर्मपाल सिंह (36 वर्ष) बताया जा रहा है। वह नई दिल्ली के लक्ष्मी नगर इलाके का रहने वाला है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Dinesh Dubey

•

Updated: 15 Oct 2023, 2:06 PM IST

taj_hotel_mumbai.jpg

मुंबई के ताज होटल को फिर बम से उड़ाने की धमकी

Taj Hotel Mumbai: मुंबई के प्रसिद्ध ताज होटल को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी मिली है। हालांकि मुंबई पुलिस की जांच में यह कॉल फेक साबित हुई है. आरोपी को दिल्ली से गिरफ्तार भी कर लिया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक, 14 अक्टूबर की रात करीब 8.30 बजे के करीब एक शख्स ने मुंबई फायर ब्रिगेड कंट्रोल को फोन कर बताया कि ताज होटल में बम रखा गया है। संदिग्ध ने फोन पर यह भी कहा कि ताज में बम फटेगा और रोकने के लिए जो चाहो वह कर लो।

मामले की गंभीरता को देखते हुए फायर ब्रिगेड ने तुरंत मुंबई पुलिस को इसकी सूचना दी। तुरंत पुलिस और बम स्क्वाड की टीम ताज होटल पहुंची और होटल परिसर की तलाशी ली। घंटेभर चले अभियान में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। इसके बाद मुंबई पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस को आरोपी की लोकेशन दिल्ली में मिली। जहाँ से उसे दबोच लिया गया। यह भी पढ़े-Mumbai: सनक या कुछ और... महिला ने 38 बार किया बम होने का झूठा कॉल

आरोपी का नाम धर्मपाल सिंह (36 वर्ष) बताया जा रहा है। वह नई दिल्ली के लक्ष्मी नगर इलाके का रहने वाला है। बम के बारे में एक गुमनाम कॉल मिलने के बाद पुलिस ने कॉल करने वाले के नंबर की जांच की। पता चला कि फायर ब्रिगेड कंट्रोल को कॉल करने से पहले उसने मुंबई पुलिस कंट्रोल रूम को 28 बार कॉल किया था।

मुंबई की कोलाबा पुलिस ने सिंह के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 506(2) के तहत मामला दर्ज किया है. हालांकि, पुलिस अभी भी जांच कर रही है कि 36 वर्षीय आरोपी ने बम विस्फोट की झूठी कॉल क्यों की।

मालूम हो कि बार-बार बम की अफवाह वाले फोन कॉल से मुंबई पुलिस परेशान है। हर बार ऐसी सूचना मिलने के बाद पुलिस अलर्ट मोड पर आ जाती है। पुलिस टीम मौके पर भेजी जाती है, लेकिन कोई संदिग्ध गतिविधि नहीं मिलने पर फोन को फर्जी मान लिया जाता है। अब तक कई मामलों में झूठी जानकारी देने वालों को गिरफ्तार कर जेल भी भेजा गया है।

मालूम हो कि मुंबई पुलिस बार-बार बम की अफवाह वाले फोन कॉल से परेशान है। हर बार ऐसी सूचना मिलने के बाद पुलिस महकमा अलर्ट मोड पर आ जाती है। दलबल के साथ पुलिस मौके पर पहुंचती है, लेकिन कोई संदिग्ध गतिविधि नहीं मिलने पर कॉल को फर्जी घोषित किया जाता है। अब तक कई मामलों में झूठी जानकारी देने वालों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।

बड़ी खबरें

View All

मुंबई

महाराष्ट्र न्यूज़