2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Mumbai: सनक या कुछ और… महिला ने 38 बार किया बम होने का झूठा कॉल, जांच में जुटी पुलिस

Mumbai Hoax Call: पिछले कुछ दिनों से बड़ी संख्या में धमकी भरे फोन कॉल आ रहे हैं। हाल के दिनों में मंत्रालय के नियंत्रण कक्ष को कई बार धमकी भरा फोन आ चुका है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Dinesh Dubey

•

Updated: 5 Sep 2023, 1:23 PM IST

mumbai_police.jpg

मुंबई को दहलाने की धमकी

Mumbai Threat Call: मुंबई में धमकीभरे कॉल आने का सिलसिला जारी है। मुंबई स्थित मंत्रालय कंट्रोल रूम (Mantralaya Control Room) को एक बार फिर धमकी भरा फोन आया है। पुलिस ने बताया कि एक महिला बार-बार पुलिस को फोन कर झूठी सूचना दे रही है। संदिग्ध महिला ने कहा कि कोलाबा के नेपेंसी रोड (Nepean Sea Road) पर बम प्लांट किया गया है और उसे मदद की जरूरत है। हालांकि, जांच में पता चला है कि महिला ने पिछले कुछ दिनों में अब तक ऐसी 38 कॉल की हैं।

जानकारी के मुताबिक, फोन करने वाली अज्ञात महिला ने दूसरे कॉल में कहा कि मुंबई के कमाठीपुरा इलाके की गली नंबर-12 में बम ब्लास्ट होने वाला है। इतना कह कर उसने फोन काट दिया। हालांकि, जब पुलिस ने मौके का जायजा लिया तो कोई संदिग्ध गतिविधि नहीं मिली। यह भी पढ़े-'ताज होटल में बम ब्लास्ट करेंगे 2 पाकिस्तानी’, मुंबई पुलिस को आया धमकी भरा कॉल


संदिग्ध महिला ने 38 बार किया फोन

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि महिला ने फर्जी कॉल कर कहा कि नेपियन सी रोड पर बम है। वही महिला पुलिस को अब तक 38 बार फोन कर इसी तरह बम रखे होने की झूठी जानकारी दे चुकी है। जांच के दौरान ऐसी ही एक और कॉल आई जिसमें महिला ने कहा कि कमाठीपुरा (Kamathipura) में बम लगाया गया है। हालाँकि पुलिस को जांच के बाद कोई संदिग्ध चीज नहीं मिली।

धमकी वाले फर्जी कॉल से पुलिस परेशान

बार-बार बम की अफवाह वाले फोन कॉल ने मुंबई पुलिस को परेशान कर दिया है। दरअसल हर बार ऐसी सूचना मिलने के बाद पुलिस अलर्ट मोड पर आ जाती है। पुलिस टीम मौके पर भेजी जाती है, लेकिन कोई संदिग्ध गतिविधि नहीं मिलने पर फोन को फर्जी मान लिया जाता है। अब तक कई मामलों में झूठी जानकारी देने वालों को गिरफ्तार कर जेल भी भेजा गया है।

बता दें कि पिछले कुछ दिनों से बड़ी संख्या में धमकी भरे फोन कॉल आ रहे हैं। हाल के दिनों में मंत्रालय के नियंत्रण कक्ष को कई बार धमकी भरा फोन आ चुका है। पिछले दिनों 26/11 जैसे आतंकी हमले की भी धमकी दी गई थी। इस कॉल के बाद मुंबई पुलिस सतर्क हो गई थी। चूंकि जाँच में मामले में कुछ संदिग्ध नहीं मिला।

बड़ी खबरें

View All

मुंबई

महाराष्ट्र न्यूज़