मुंबई

उर्फी जावेद की मुश्किलें बढ़ीं, चित्रा वाघ की शिकायत पर मुंबई पुलिस ने पूछताछ के लिए बुलाया

Urfi Javed: बीजेपी नेता चित्रा वाघ की शिकायत पर अंबोली पुलिस ने संज्ञान लिया है। सार्वजनिक स्थानों पर अंग प्रदर्शन करने के मामले में पुलिस ने उर्फी को नोटिस जारी किया है। इसको लेकर उर्फी का बयान आज दर्ज किया जा सकता है।
1 minute read
Jan 14, 2023
urfi_javed_complaint.jpg
उर्फी जावेद

Uorfi Javed Chitra Wagh: मॉडल और सोशल मीडिया सनसनी उर्फी जावेद और बीजेपी नेता चित्रा वाघ के बीच चल रहा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। इस विवाद में अब पुलिस की एंट्री हुई है और उर्फी की मुश्किलें बढ़ती दिख रही है. बीजेपी महाराष्ट्र महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष वाघ की शिकायत पर मुंबई पुलिस ने उर्फी जावेद को नोटिस भेजा है।

जानकारी के मुताबिक, बीजेपी नेता चित्रा वाघ की शिकायत पर अंबोली पुलिस ने संज्ञान लिया है। सार्वजनिक स्थानों पर अंग प्रदर्शन करने के मामले में पुलिस ने उर्फी को नोटिस जारी किया है। इसको लेकर उर्फी का बयान आज दर्ज किया जा सकता है। मुंबई पुलिस के अधिकारी ने कहा, चित्रा वाघ की शिकायत के सिलसिले में आज उर्फी जावेद को पूछताछ के लिए बुलाया गया है। यह भी पढ़े-तारक मेहता छोड़ने के बाद ये क्या हो गया दयाबेन का हाल, दिशा वकानी ने रोते हुए सुनाई अपनी आपबीती

बता दें कि 'बिग बॉस ओटीटी' फेम उर्फी आए दिन अपने बोल्ड फैशन स्टेटमेंट को लेकर सुर्खियां बटोरती रहती हैं। हाल ही में उन्हें राजनीतिज्ञ चित्रा वाघ ने निशाना बनाया और उन्होंने उनके खिलाफ सार्वजनिक रूप से 'नग्नता में लिप्त' होने की शिकायत दर्ज कराई थी।

इधर उर्फी जावेद ने भी महाराष्ट्र बीजेपी नेता चित्रा वाघ के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है और महिला आयोग के चौखट पर भी दस्तक दी है। उर्फी के वकील के अनुसार, बीजेपी नेता के खिलाफ आईपीसी की धारा 153(ए)(बी), 504, 506, 506(ii) के तहत शिकायत दर्ज कराया है।

वर्क फ्रंट की बात की जाये तो सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर उर्फी जावेद 'मेरी दुर्गा', 'बेपनाह', 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' जैसे कई टीवी शो का हिस्सा रही हैं और उन्हें 'बिग बॉस ओटीटी' जैसे रियलिटी शो और उर्फी इन दिनों डेटिंग बेस्ड रियलिटी शो 'स्प्लिट्सविला एक्स4' में नजर आ रही हैं।

Published on:
14 Jan 2023 01:25 pm
Also Read
View All
‘हनुमान अंश’ का बॉक्स ऑफिस पर चमत्कार! 2 करोड़ के बजट में बनी फिल्म ने कमाए 12 करोड़ रुपये, बनी बॉक्स ऑफिस हिट

‘संस्कृति और परंपरा का अपमान’, कृति सेनन के बाद सेलिना जेटली ट्रोल, रक्षाबंधन पर डीप-नेक ब्लाउज पहनने पर भड़के यूजर्स

‘बड़ा स्टार है तो क्या, विवादित सीन तो काटने चाहिए’, एक्स बीजेपी नेता ने यश की ‘Toxic’ को लेकर CBFC पर उठाए सवाल

बेडरूम, जवानी और चमगादड़ जैसे कमेंट्स के बाद, अब कंगना रनौत ने बाबा रामदेव को कहा ‘बड़ा भाई’, भुलाए सारे गिले-शिकवे

नेपाल बाढ़ में फंसे बंगाली एक्टर खराज मुखर्जी और वाइफ को लेकर बेटे ने दिया अपडेट, बोले- चिंता की कोई बात नहीं