मुंबई

पुणे-मुंबई एक्सप्रेस वे : खंबे से टकराई कार, जयपुर की युवती की मौत

पुणे-मुंबई एक्सप्रेस वे पर खंबे से टकराई कार, जयपुर की युवती की मौतलोणावला घूमने आए छह छात्र हुए थे घायल पत्रिका न्यूज नेटवर्क
less than 1 minute read
• •
Dec 17, 2019
पुणे-मुंबई एक्सप्रेस वे : खंबे से टकराई कार, जयपुर की युवती की मौत
पुणे-मुंबई एक्सप्रेस वे : खंबे से टकराई कार, जयपुर की युवती की मौत


मुंबई. पुणे-मुंबई एक्सप्रेस वे पर शनिवार को हुई दुर्घटना में घायल अनीशा जैन (19) की इलाज के दौरान रविवार को मौत हो गई। एक्सप्रेस वे पर ओझर्डे के पास फूडमॉल के सामने तेज गति से चलती एक कार लोहे के खंबे से टकरा गई थी। हादसे में कार में बैठे 6 विद्यार्थी गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में चार लड़के और दो लड़कियां शामिल थे। यह दुर्घटना शनिवार सुबह पौने सात बजे हुई थी। विद्यार्थियों के नाम हर्ष वर्धनता (20-रांची), पार्थ गोगिया ( 20-नोएडा ), नितिन सिंह चौधरी (19-नोएडा), अनीशा जैन (19-जयपुर), बृजल पालेजा (19) और आदित्य सिंह (19) दोनों जम्मू के रहने वाले हैं। सभी घायलों को सोमाटणे फाटा स्थित अस्पताल में भर्ती किया गया था। मिली जानकारी अनुसार पुणे महाविद्याल के विद्यार्थी शनिवार सुबह पुणे से लोणावला कार से (एचआर 26 सीएफ 9047 घूमने के लिए निकले थे। रास्ते मे ओझर्डे फूडमॉल के पास बेकाबू हो गई और लोहे के खंबे से टकरा गई।

Published on:
17 Dec 2019 12:34 am
Also Read
View All
‘कृति सेनन के आउटफिट जितना गुस्सा भी नहीं’, बिहार कांड के बीच एबिगेल पांडे ने उठाए लोगों की चुप्पी पर सवाल

डॉग Mau की डेथ पर गौरव तनेजा ने PETA और मेनका गांधी को दी चुनौती, बोले- ‘सबूत हैं तो कानूनी कार्रवाई करें’

‘हनुमान अंश’ के डायरेक्टर की अगली फिल्म में काम करने वाले थे मुश्ताक खान, निधन पर विशाल चतुर्वेदी बोले- अपने पीछे विरासत छोड़ गए

‘आप सच में सबसे अच्छे होस्ट हैं’, रोहित शेट्टी के लिए रुहानिका धवन का इमोशनल पोस्ट, बोलीं- ‘एक दिल है सर’

​​​​​भुजबल को क्लीन चिट पर भड़की NCP (SP): नसीम सिद्दीकी बोले- ‘भाजपा की वॉशिंग मशीन में धुलने का मिला इनाम’