मुंबई

मुंबई के जेजे फ्लाईओवर पर स्कूल बस का एक्सीडेंट, 1 छात्र गंभीर, सामने आया वीडियो

Mumbai JJ Flyover School Bus Accident Video : पुलिस ने बताया कि आज दक्षिण मुंबई में जेजे फ्लाईओवर पर एक स्कूल बस रेलिंग से टकरा गई। हादसे में 12 साल के बच्चे को गंभीर चोटें आईं।

less than 1 minute read
Jun 26, 2024

School Bus Accident in Mumbai: मुंबई के जेजे फ्लाईओवर पर बुधवार को एक स्कूल बस दुर्घटना का शिकार बन गया। इस दुर्भाग्यपूर्ण हादसे में एक छात्र गंभीर जख्मी हुआ है। बताया जा रहा है कि आज सुबह दक्षिण मुंबई में बच्चों को ले जा रही एक स्कूल बस जेजे फ्लाईओवर की साइड की दीवार से टकरा गई।

मिली जानकारी के मुताबिक, हादसे के वक्त बस में 20 स्कूली बच्चे सवार थे। एक बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया है। जिसका इलाज चल रहा है। कथित तौर पर दुर्घटना तब हुई जब स्कूल बस के चालक ने दूसरे वाहन से आगे निकलने की कोशिश की और नियंत्रण खो दिया और रेलिंग से टकरा गया। पायधुनी पुलिस ने चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

पायधुनी पुलिस (Pydhunie Police) ने आरोपी बस चालक लालू कुमार संटू (24 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया है। हादसे के बाद जख्मी हुए 12 वर्षीय छात्र इरफान को जेजे अस्पताल (JJ Hospital) में भर्ती कराया गया।

हादसे के बाद स्कूल बस में सवार बच्चों को रेस्क्यू करने के लिए बेस्ट (BEST) की गाड़ी मौके पर पहुंची। जेजे फ्लाईओवर पर हादसे के बाद कुछ देर के लिए जाम लग गया। बाद में बस को किनारे किया गया। इस हादसे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Updated on:
26 Jun 2024 06:47 pm
Published on:
26 Jun 2024 06:37 pm
Also Read
View All

अगली खबर