मुंबई

Mumbai: पगार मांगने पर लड़के का मुंडवाया सिर, निर्वस्त्र कर घुमाया, किया सुसाइड

Mumbai Prabhadevi News: किशोर कुछ महीने पहले वाराणसी से मुंबई काम की तलाश में आया था और उसे एक किराने की दुकान पर 12,000 रुपये प्रति माह की नौकरी मिली थी। लेकिन उसे छह महीनों तक पगार नहीं दिया गया।
2 min read
• •
Updated: 16 Apr 2023, 9:15 PM IST
Mumbai_police.jpg
मुंबई पुलिस

Mumbai Crime News: मुंबई में पगार मांगने पर कथित तौर पर प्रताड़ित किये जाने के बाद एक 18 वर्षीय लड़के ने आत्महत्या कर ली। एनएम जोशी मार्ग (NM Joshi Marg) पुलिस ने प्रभादेवी के कामगार नगर-2 में 18 वर्षीय पंकज जैसवार की आत्महत्या के मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि गिरफ्तार संदिग्धों संतोष चौरसिया और छोटे लाल प्रजापति ने जैसवार का सिर मुंडवा दिया और उसे निर्वस्त्र कर इलाके में घुमाया।

पुलिस के अनुसार, इससे आहत होकर किशोर ने कथित तौर पर 6 अप्रैल को अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। बेटे की मौत की खबर पाकर पंकज के पिता रामराज जैसवार पुणे से मुंबई आए। लेकिन बेटे के शव को देखने के बाद रामराज को शक हुआ। यह भी पढ़े-अमित शाह के सुरक्षा बंदोबस्त में तैनात पुलिसकर्मी को बोनट पर 20 km तक घसीटा, देखें रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो

पेशे से टैक्सी ड्राइवर रामराज ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि इलाके में पूछताछ करने पर उसे पता चला कि एक किराने की दुकान के मालिक और उसके कर्मचारियों ने पंकज का सिर मुंडवाया था और उसे निर्वस्त्र कर घुमाया था। दरअसल मृतक उसी किराने की दुकान पर काम करता था। आरोप है कि जब उसने बार बार अपना बकाया पगार मांग तो उसे प्रताड़ित किया गया।

किशोर कुछ महीने पहले वाराणसी से मुंबई काम की तलाश में आया था और उसे एक किराने की दुकान पर 12,000 रुपये प्रति माह की नौकरी मिली थी। हालांकि छह महीने तक काम करने के बावजूद उसे पगार नहीं दिया गया। इसके उलट बार-बार पैसे की मांग करने पर पीड़ित को अपमानित व प्रताड़ित किया गया।

पुलिस ने कहा कि आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है और इस मामले में जल्द और गिरफ्तारियां होने की संभावना है।

Published on:
Also Read
View All
एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ पार तो पहले दिन के कलेक्शन प्रेडिक्शन के मामले में कहां हैं 4000 करोड़ी ‘रामायण’? जानें फिल्म के बारे में सबकुछ

‘शादी के दिन बॉडी-शेमिंग का शिकार हुई थी’, अभिनेत्री आयशा रजा मिश्रा ने किया खुलासा, कैटरीना- ऐश्वर्या पर भी की बात

बुलेटप्रूफ सुरक्षा में अमिताभ बच्चन, संजय राउत बोले- आखिर किसके डर में जी रही है पूरी फिल्म इंडस्ट्री?

शरद पवार को अस्पताल से मिली छुट्टी, दो दिन से पुणे के रूबी हॉस्पिटल में चल रहा था इलाज

‘फिल्म बनाने में दिल, मेहनत और जुनून सब लगा दिया’, ‘रामायण’ के प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा हुए भावुक, मुंबई में हुई स्क्रीनिंग