संजय राउत ने अपनी बात के समर्थन में अभिनेता टाइगर श्रॉफ के घर के बाहर हुई फायरिंग और पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की हत्या का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि फिल्मी हस्तियों, बड़े बिल्डरों और नेताओं तक को धमकियां मिल रही हैं। ऐसे में यह सवाल उठना लाजिमी है कि आखिर लोग कितने सुरक्षित हैं? राउत के मुताबिक, डर का यह माहौल केवल बॉलीवुड तक सीमित नहीं है, बल्कि आम जनता भी इससे प्रभावित हो रही है।