मुंबई

उदयपुर में मुंबई यूनिवर्सिटी को मिला ग्लोबल एजुकेशन अवार्ड

उच्च शिक्षा में प्रौद्योगिकी के उचित उपयोग रहा सराहनीय परीक्षा और मूल्यांकन बोर्ड के निदेशक डॉ. विनोद पाटील ने लिया राष्ट्रीय स्तर के वैश्विक शिक्षा पुरस्कार
less than 1 minute read
• •
Aug 22, 2019
उदयपुर में मुंबई यूनिवर्सिटी को मिला ग्लोबल एजुकेशन अवार्ड
उदयपुर में मुंबई यूनिवर्सिटी को मिला ग्लोबल एजुकेशन अवार्ड

मुंबई. मुंबई यूनिवर्सिटी को उच्च शिक्षा में प्रौद्योगिकी के उचित उपयोग के लिए राष्ट्रीय स्तर पर 2019 का ग्लोबल एजुकेशन अवार्ड मिला है। यह पुरस्कार राजस्थान के उदयपुर में ग्लोबल एजुकेटर फेस्टिवल के दौरान मुंबई यूनिवर्सिटी को दिया गया है। वहीं विश्वविद्यालय की ओर से परीक्षा और मूल्यांकन बोर्ड के निदेशक डॉ. विनोद पाटील ने यह पुरस्कार स्वीकार किया गया। राजस्थान में स्कुन्यूज ग्लोबल एजुकेशन शिक्षा के क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले संस्थानों को पुरस्कृत करने का काम करता है। इसी क्रम में उच्च शिक्षा में प्रौद्योगिकी के उचित उपयोग के लिए मुंबई विश्वविद्यालय को राष्ट्रीय स्तर के वैश्विक शिक्षा पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

819 से अधिक कॉलेजों को डिजिटल पेपर डिलीवरी...
विदित हो कि पिछले कुछ वर्षों से मुंबई यूनिवर्सिटी ने विभिन्न वोश्वविद्यालयों में प्रौद्योगिकी का उपयोग करना शुरू कर दिया है और बड़ी सफलता के परिणामस्वरूप यूनिवर्सिटी को पुरस्कार मिला है। बता दें कि ओएसएम के साथ मुंबई विश्वविद्यालय 819 से अधिक कॉलेजों को डिजिटल पेपर डिलीवरी के माध्यम से सभी परीक्षाओं के प्रश्न पत्र भेजता है। इससे कागजात, छपाई की लागत और समय बचता है। वहीं सुरक्षा के मद्देनजर प्रश्न पत्र पर कॉलेज का नाम छपा होता है। इसके अलावा मुंबई यूनिवर्सिटी ऑनलाइन पुनर्मूल्यांकन, ऑनलाइन पीएचडी प्रवेश परीक्षा, ऑनलाइन परीक्षा आवेदन, ऑनलाइन प्रवेश, ऑनलाइन संबद्धता जैसी कई तकनीकी सुविधाएं प्रदान कर रहा है। इन्हीं कारणों से मुंबई यूनिवर्सिटी को यह अवार्ड मिला है।

भविष्य में मिलेंगी कई सुविधाएं...
प्रौद्योगिकी के समुचित उपयोग के माध्यम से छात्रों, शिक्षकों और कॉलेजों को सभी सुविधाएं उपलब्ध कराना और प्रौद्योगिकी की सहायता से प्रशासन को संगठित करना है। साथ ही भविष्य में तकनीक की मदद से कई सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
- डॉ. सुहास पेडणेकर, कुलपति, मुंबई यूनिवर्सिटी

Published on:
22 Aug 2019 09:31 am
Also Read
View All
‘कृति सेनन के आउटफिट जितना गुस्सा भी नहीं’, बिहार कांड के बीच एबिगेल पांडे ने उठाए लोगों की चुप्पी पर सवाल

डॉग Mau की डेथ पर गौरव तनेजा ने PETA और मेनका गांधी को दी चुनौती, बोले- ‘सबूत हैं तो कानूनी कार्रवाई करें’

‘हनुमान अंश’ के डायरेक्टर की अगली फिल्म में काम करने वाले थे मुश्ताक खान, निधन पर विशाल चतुर्वेदी बोले- अपने पीछे विरासत छोड़ गए

‘आप सच में सबसे अच्छे होस्ट हैं’, रोहित शेट्टी के लिए रुहानिका धवन का इमोशनल पोस्ट, बोलीं- ‘एक दिल है सर’

​​​​​भुजबल को क्लीन चिट पर भड़की NCP (SP): नसीम सिद्दीकी बोले- ‘भाजपा की वॉशिंग मशीन में धुलने का मिला इनाम’