मुंबई

Mumbai Water Cut News: मुंबई के दादर में फूटी पाइपलाइन, इन इलाकों में आज नहीं आएगा पानी

मुंबई में पिछले कई दिनों से लगातार बारिश हुई है। हालांकि कई जगहों पर जलजमाव की स्थिति भी देखने को मिली है। साथ ही अच्छी बात यह है कि बरसात के कारण मुंबई को पानी मुहैया कराने वाली सात झीलों का वॉटर स्टॉक 42 फीसदी बढ़ गया है। इसी बीच दादर इलाके में पाइपलाइन फूट गई है।

less than 1 minute read
Jul 08, 2022
45 पंचायत के 20 गांव के ग्रामीण 15 वर्ष से झेल रहे पेयजल संकट

मुंबई: मुंबई में लगातार हो रही बारिश के कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा है। साथ ही कई इलाकों में जलजमाव की स्थिति भी देखने को मिली है। इसी बीच मुंबई के दादर इलाके में पाइपलाइन फूटने की खबर सामने आई है। जिससे कारण इससे सटे हुए इलाकों में आज पानी नहीं आएगा।

ज्ञात हो कि मुंबई के दादर स्थित पारसी जिमखाना के सामने पाइपलाइन फूटी है। जिसके कारण आज यानि आठ जुलाई को कुछ इलाकों में पानी नहीं आएगा। जिसमें परेल, शिवड़ी, नायगांव और वडाला का समावेश है। कहा जा रहा है कि एफ दक्षिण और एफ उत्तर के कुछ इलाकों में पानी आपूर्ति आज नहीं हो पाएगी। इन इलाकों में सुबह चार बजे से दस बजे तक जलापूर्ति नहीं होगी।

दादर इलाके में फूटी इस पाइपलाइन को बनाने का काम तेजी से जारी है। लेकिन पाइपलाइन फूटने के कारण दादर पूर्व, माटुंगा, वडाला, पारसी कॉलोनी, दादर, नायगांव, लालबाग, परेल, कालाचौकी और शिवड़ी में पानी की आपूर्ति बाधित रहेगी।

मुंबई में लगातार बारिश होने से पानी के भंडार में 82 हजार 819 मिलियन लीटर की बढ़ोतरी हुई है। जिसके कारण मुंबई को पानी सप्लाई करने वाली सात झीलों में 21 दिनों की पानी की आपूर्ति में इजाफा हुआ है। मुंबई में जिन झीलों से पानी की सप्लाई होती है उसमें भाटसा, मध्य वैतरणा, ऊपरी वैतरणा, तानसा और मोदक सागर का समावेश है कि ठाणे और नासिक में हैं। जबकि तुलसी और विहार दो झीलें संजय गांधी राष्ट्रीय उद्यान में शहर की सीमा के अंदर हैं।

Published on:
08 Jul 2022 11:58 am
Also Read
View All