मुंबई

मुंबई में 10 मार्च से पानी की कटौती! इन इलाकों में नहीं आएगा BMC का पानी

Mumbai Water Cut: बीएमसी के पानी की कटौती मंगलवार सुबह 9 बजे से बुधवार सुबह 9 बजे तक रहेगी। इस दौरान ‘पी पूर्व’ और ‘पी दक्षिण’ वार्ड के कई इलाकों में पानी की आपूर्ति बंद रहेगी।

2 min read
Mar 08, 2026
मुंबई के गोरेगाव में 10 मार्च से 24 घंटे की पानी कटौती (Photo: IANS/File)

मुंबई के गोरेगांव पूर्व इलाके में पानी की पाइपलाइन के मरम्मत कार्य के कारण कई इलाकों में 24 घंटे तक पानी की आपूर्ति बंद रहेगी। बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) ने जानकारी दी है कि दादासाहेब फालके चित्रनगरी (फिल्म सिटी) मार्ग स्थित फ्लाईओवर के पास 750 मिमी व्यास की मुख्य जलवाहिनी की जोड़ाई का काम किया जाएगा।

बीएमसी के अनुसार, यह काम मंगलवार 10 मार्च को सुबह 9 बजे से शुरू होकर बुधवार 11 मार्च को सुबह 9 बजे तक चलेगा। इस 24 घंटे की अवधि के दौरान 'पी पूर्व' और 'पी दक्षिण' वार्ड के कई इलाकों में पानी की सप्लाई पूरी तरह बंद रहेगी, जबकि कुछ हिस्सों में कम दबाव से आपूर्ति होगी।

ये भी पढ़ें

महाराष्ट्र में नामी आयुर्वेदिक डॉक्टर मनीषा जेजुरकर ने किया सुसाइड, पुलिस की जांच में क्या पता चला?

नागरिकों से खास अपील-

बीएमसी प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि मरम्मत कार्य के दौरान पानी का उपयोग बहुत सावधानी और सीमित मात्रा में करें।

प्रशासन ने यह भी बताया कि पाइपलाइन के काम के बाद कुछ दिनों तक पानी मटमैला आ सकता है। इसलिए नागरिकों को सलाह दी गई है कि पानी को छानकर और उबालकर ही पिएं।

इन इलाकों में नहीं आएगा पानी-

पी पूर्व विभाग (P East Ward): शिवशाही प्रोजेक्ट (नियमित समय रात 11:45 से सुबह 5:45 बजे), श्रीकृष्ण नगर, इंदिरा गांधी अनुसंधान संस्थान परिसर (नियमित समय रात 3:30 से सुबह 9 बजे)।

पी दक्षिण विभाग (P South Ward): सैटेलाइट टावर, संतोष नगर, माली नगर, हबले पाड़ा, उमरशेट पाड़ा, नगरमोडे पाड़ा, सुनील मैदान और फिल्म सिटी रोड से सटे इलाके (नियमित समय रात 12 से सुबह 3 बजे)।

इन इलाकों में कम दबाव से पानी-

मरम्मत कार्य के दौरान मोहन गोखले मार्ग, कृष्णा वाटिका मार्ग, साईं मार्ग और आर्य भास्कर मार्ग क्षेत्रों में पानी की आपूर्ति तो होगी, लेकिन दबाव काफी कम रहेगा।

बीएमसी प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे इस अवधि के लिए पहले से पानी जमा कर लें और इसका संयम से उपयोग करें। साथ ही, मरम्मत कार्य के बाद अगले कुछ दिनों तक गंदा आने की संभावना है। एहतियात के तौर पर नागरिकों को पानी छानकर और उबालकर पीने की सलाह दी गई है।

Published on:
08 Mar 2026 01:20 pm
Also Read
View All

अगली खबर