मुंबई

मुंबई: शिकायत करने पर महिला डॉक्टर के साथ मारपीट, जान से मारने की दी धमकी

Mumbai Doctor Assaulted: मुंबई की महिला डॉक्टर की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मारपीट और धमकी देने का मामला दर्ज किया गया है। यह मामला कुरार पुलिस स्टेशन (Kurar Police Station) में दर्ज किया गया है।
less than 1 minute read
Jan 15, 2023
Doctor assaulted in Mumbai
मुंबई में डॉक्टर से मारपीट

Mumbai Kurar News: देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में हैरान करने वाली घटना हुई है। जहां एक महिला डॉक्टर के साथ उनके क्लिनिक के बाहर मारपीट की गई और जान से मारने की धमकी दी गई। इस मामले में आरोपी शख्स भी पेशे से डॉक्टर बताया जा रहा है। कथित तौर पर पीड़ित डॉक्टर ने आरोपी के खिलाफ पहले शिकायत की थी।

मिली जानकारी के अनुसार, मुंबई की महिला डॉक्टर की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मारपीट और धमकी देने का मामला दर्ज किया गया है। यह मामला कुरार पुलिस स्टेशन (Kurar Police Station) में दर्ज किया गया है। एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि आरोपी डॉ सुशांत कदम (Dr Sushant Kadam) ने कथित तौर पर महिला डॉक्टर के साथ मारपीट की और उनके साथ गाली-गलौज की और उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी। यह भी पढ़े-फीस नहीं तो एग्जाम नहीं! मुंबई के शारदाश्रम विद्यामंदिर स्कूल पर गंभीर आरोप, प्रिंसिपल और टीचर पर FIR

मुंबई पुलिस के मुताबिक, कदम पर आईपीसी की धारा 509, 323, 504 और 506 के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। मामले में आगे की जांच की जा रही है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, महिला डॉक्टर ने अपनी शिकायत में बताया कि आरोपी डॉक्टर ने महिला के साथ उसकी क्लीनिक के पास मारपीट, गाली गलौज और जान से मारने की धमकी दी। दरअसल 24 दिसंबर 2022 को बीएमसी के एक अस्पताल में पीड़ित किसी काम से गई थी, तभी वहां सुशांत हेल्थ डॉक्टर ना होकर भी लोगों को वैक्सीन लगा रहा था। जिसकी शिकायत महिला डॉक्टर ने वरिष्ठ अधिकारी से की थी। आरोप है की इसी मामले को लेकर उसने महिला डॉक्टर से मारपीट की और धमकाया।

Published on:
15 Jan 2023 02:21 pm