मुंबई

मुंबई में हिट एंड रन का एक और मामला, BMW कार ने बाइक को उड़ाया, इलाज के दौरान युवक की मौत

Hit and Run : मुंबई में हिट एंड रन की घटना में घायल युवक की मौत हो गई है। वर्ली इलाके में एक ही महीने में हिट एंड रन की दो बड़ी घटनाएं हुईं।

2 min read
Jul 29, 2024

Mumbai BMW Hit and Run : मुंबई के वर्ली इलाके में हिट एंड रन की एक और घटना घटी है। वर्ली में तेज रफ्तार बीएमडब्ल्यू कार की टक्कर से एक बाइक सवार की मौत हो गई। मृतक युवक का नाम विनोद लाड (28) है। एक हफ्ते से पीड़ित युवक का इलाज चल रहा था। शनिवार को युवक ने आखिरी सांस ली।

वर्ली पुलिस ने मामला दर्ज कर कर चालक को गिरफ्तार कर लिया है। रिपोर्ट्स की मानें तो बीएमडब्ल्यू कार ठाणे के एक मशहूर परफ्यूम निर्माता की है।

एक अधिकारी ने बताया कि तेज रफ्तार बीएमडब्ल्यू कार ने स्कूटर को पीछे से टक्कर मार दी। इस हादसे में घायल हुए 28 वर्षीय विनोद लाड की दुर्घटना के सात दिन बाद मौत हो गई। पुलिस ने कार चालक किरण इंदुलकर (Kiran Indulkar) के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच जारी है।   

क्या है मामला?

तेज रफ्तार बीएमडब्ल्यू कार की चपेट में आने से एक युवा बाइकर की जान चली गई। 20 जुलाई को बांद्रा वर्ली सी लिंक के पास अब्दुल गफ्फार खान रोड पर बीएमडब्ल्यू ने विनोद लाड को टक्कर मार दी थी। गंभीर तौर पर जख्मी युवक को इलाज के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां शनिवार (27 जुलाई) को उसे मृत घोषित कर दिया गया।

बताया जा रहा है कि हादसे में विनोद लाड के सिर पर गंभीर चोट आई। इसलिए वह कोमा में था। नायर अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था, लेकिन मौत से उनकी लड़ाई असफल रही।

विनोद लाड मालवण का निवासी था। वह ठाणे में एक ट्रांसपोर्ट कंपनी में सुपरवाइजर के पद पर कार्यरत था। हादसे वाले दिन वह वर्ली में एक पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए ठाणे से वर्ली गया था।

यह घटना वर्ली इलाके में बीएमडब्ल्यू से एक स्कूटी को टक्कर मारने और एक महिला की मौत के बाद हुई है। 7 जुलाई की सुबह मुंबई के वर्ली इलाके में स्कूटर से जा रहे दंपत्ति को लक्जरी कार ने टक्कर मार दी, इस हादसे में स्कूटर सवार कावेरी नखवा (45) की मौत हो गई, वहीं उनके पति प्रदीप घायल हो गए। शिवसेना नेता राजेश शाह का बेटा मिहिर शाह (24) कथित तौर पर दुर्घटना के समय नशे में बीएमडब्ल्यू कार चला रहा था।

Published on:
29 Jul 2024 01:44 pm
Also Read
View All

अगली खबर