28 मार्च 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गैस किल्लत के बीच चोरों का वार, टेम्पो का ताला तोड़कर गायब किए 27 LPG सिलेंडर

मुंबई के कांदिवली स्थित चारकोप इलाके में देर रात गैस डिलीवरी टेम्पो से 27 LPG सिलेंडर चोरी हो गए, जिनमें 5 भरे और 22 खाली थे।

2 min read
Google source verification

27 LPG सिलेंडर चोरी (X)

देशभर में LPG गैस सिलेंडरों की कमी की खबरों के बीच मुंबई से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। शहर के कांदिवली स्थित चारकोप इलाके में अज्ञात चोरों ने गैस डिलीवरी टेम्पो को निशाना बनाते हुए उसमें रखे 27 गैस सिलेंडर चोरी कर लिए। इनमें 5 भरे हुए और 22 खाली सिलेंडर शामिल थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच तेज कर दी है।

देर रात की वारदात

पुलिस के मुताबिक यह घटना 25 और 26 मार्च की दरमियानी रात की है। मालाड के जय जनता नगर निवासी 35 वर्षीय नंदकुमार रामराज सोनी पिछले 7 सैलून से चारकोप स्थित श्रीजी गैस सर्विस में डिलीवरी मैन के रूप में कार्यरत हैं। वह रोजाना टेम्पो के जरिए ग्राहकों तक गैस सिलेंडर पहुंचाकर अपने परिवार का पालन-पोषण करते हैं।

सिलेंडरों की कुल कीमत लगभग 15,500

25 मार्च को भी सोनी ने दिनभर डिलीवरी का काम किया। रात करीब 11 बजे उन्होंने अपना टेम्पो चारकोप इलाके में खड़ा किया, जिसमें अगले दिन की डिलीवरी के लिए सिलेंडर लोड थे, और घर चले गए। लेकिन अगली सुबह 26 मार्च को करीब 8 बजे जब वह वापस लौटे, तो टेम्पो का लॉक टूटा हुआ मिला। अंदर जाकर देखा तो सभी 27 सिलेंडर गायब थे। चोरी हुए सिलेंडरों की कुल कीमत लगभग 15,500 रुपये बताई जा रही है।

चोरों के खिलाफ शिकायत दर्ज

घटना का पता चलने के बाद सोनी ने पहले अपने साथियों से पूछताछ की, लेकिन किसी को भी इस बारे में जानकारी नहीं थी। इसके बाद उन्होंने पुलिस स्टेशन पहुंचकर अज्ञात चोरों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।

CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

चारकोप पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आसपास लगे CCTV कैमरों में कुछ संदिग्ध लोग वाहनों के साथ नजर आए हैं, जिनकी पहचान करने की कोशिश की जा रही है। इसके अलावा, पुलिस कबाड़ी बाजार और अवैध गैस कारोबार से जुड़े लोगों से भी पूछताछ कर रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमें गठित की गई हैं। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए हर एंगल से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।