मुंबई

शर्मनाक! 13 साल के लड़के ने बड़ी बहन को किया प्रेग्नेंट, साथ में देखी थी गंदी वीडियो

Mumbai News : मामले का खुलासा तब हुआ जब माता-पिता अपनी नाबालिग बेटी को लेकर वाशी जनरल हॉस्पिटल पहुंचे।
2 min read
• •
May 20, 2024
sister rape

Panvel Crime : मुंबई से सटे नवी मुंबई शहर में शर्मनाक मामला सामने आया है। एक 13 साल के लड़के ने अपनी बड़ी बहन से दुष्कर्म कर उसे गर्भवती कर दिया। वाशी पुलिस ने बताया कि 13 साल के लड़के पर अपनी 15 साल की बड़ी बहन के साथ कथित तौर पर बलात्कार करने और उसे गर्भवती करने का मामला दर्ज किया गया है।

मामले का खुलासा तब हुआ जब माता-पिता अपनी नाबालिग बेटी को लेकर वाशी जनरल हॉस्पिटल पहुंचे। पुलिस को दिए बयान में पीड़ित लड़की ने बताया कि उसने अपने छोटे भाई के साथ दिसंबर महीने में पॉर्न देखी थी और फिर उस ‘एक्ट’ को करने की कोशिश की थी। पुलिस ने पीड़िता के नाबालिग भाई के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

जांच में शामिल एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि भाई-बहन ने पिछले साल दिसंबर में पहली बार शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश की, लेकिन असफल रहे। लेकिन जनवरी में लड़के ने कथित तौर पर लड़की के साथ बलात्कार किया. पीड़िता ने बताया कि उसने छोटे भाई को ऐसा नहीं करने के लिए कहा, लेकिन उसने नहीं सुनी। जब पीड़िता को पीरियड नहीं आया तो उसने अपनी मां को घटना के बारे में बताया।  

बहन के बयान के आधार पर पुलिस ने लड़के के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 376 (बलात्कार) और 376 (2) (एन) (एक ही महिला से बार-बार बलात्कार करना) और पॉस्को एक्ट की धारा 4, 6, 8 और 12 के तहत केस दर्ज किया गया है।

पुलिस के मुताबिक, घटना तब हुई जब माता-पिता काम पर गए हुए थे। दोनों बच्चे अपने माता-पिता के साथ पनवेल में रहते है। पीड़िता के माता-पिता हाउसकीपिंग का काम करते हैं। दोनों महीने में मुश्किल से 20 हजार रुपये ही कमा पाते हैं।

यह मामला पनवेल की खांडेश्वर पुलिस को ट्रांसफर कर दिया गया है, जबकि बाल कल्याण आयोग लड़के के खिलाफ आगे की कार्रवाई तय करेगा।

Updated on:
20 May 2024 11:18 am
Published on:
20 May 2024 11:17 am
Also Read
View All
अजमल कसाब ने कहा था, ‘अमिताभ बच्चन से मिलने मुंबई आया था’, KBC 18 में उज्ज्वल निकम ने सुनाया चौंकाने वाला किस्सा

‘रामायण’ इवेंट में मिस्टरबीस्ट से मिले रणबीर कपूर, पहले सिखाया ‘जय श्री राम’ फिर सुनाई भगवान राम की कहानी, Video

‘आपका राजनीतिक करियर यहां से उज्जवल नहीं होने वाला’, आते ही शहजाद पूनावाला से भिड़ीं स्वरा भास्कर, ‘राइज एंड फॉल’ में बवाल

‘उनकी सिर्फ फाइट ही दिखा रहे हैं’, आम्रपाली दुबे के बिग बॉस 20 गेम पर रानी चटर्जी ने उठाया सवाल, बोलीं- ‘पर्सनली काफी केयरिंग हैं’

‘आपने मुझे कभी छोटा महसूस नहीं होने दिया’, ‘द पैराडाइज’ स्टार राघव जुयाल ने एक्टर नानी के लिए लिखा इमोशनल नोट