मुंबई

दामाद की हत्या करने वाला ससुर गिरफ्तार

पिता ने बेटी को बचाने के लिए दामाद की जमकर पिटाई
less than 1 minute read
May 09, 2020
दामाद की हत्या करने वाला ससुर गिरफ्तार
दामाद की हत्या करने वाला ससुर गिरफ्तार

मुंबई. चेंबूर के सुमन नगर में पत्नी के साथ मारपीट करने वाले पति की हत्या किए जाने का मामला सामने आया है | इस मामले में चुनाभट्टी पुलिस ने आरोपी ससुर को गिरफ्तार कर लिया है |

चुना भट्टी पुलिस ने संजय रामचंद्र यद्रे (30) की हत्या करने वाले ससुर को गिरफ्तार कर लिया है | चेंबूर के सुमन नगर स्थित ओम साई रहिवाशी संघ में रहने वाले संजय रामचंद्र यद्रे का मंगलवार की रात 11 बजे के करीब पत्नी से झगड़ा हुआ | पत्नी ने झगड़े की सारी बात अपने परिजनों को बता दी | इस बात को सुन कर उसके पिता संजय के घर आए और बेटी-दामाद को समझाने की कोशिश किया | उसके सामने बेटी-दामाद में झगड़ा हो गया | इस झगड़े के दौरान संजय पत्नी को मारने के लिए डंडा लेकर आया और मारने लगा |इससे गुस्साए पिता ने बेटी को बचाने के लिए दामाद के हाथ से डंडा छीन लिया और उसी से दामाद की जमकर पिटाई कर दी | इस मार से दामाद संजय के सिर पर मार लगने से वह बेहोश होकर गिर गया | इस के बाद उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया | वंहा उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई | इस मामले में संजय के छोटे भाई संदेश यद्रे ने चुनाभट्टी पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराए जाने के बाद पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी ससुर को गिरफ्तार कर लिया है |

Updated on:
09 May 2020 01:49 am
Published on:
09 May 2020 01:49 am
Also Read
View All
मुंबई: फर्जी PMO अधिकारी बनकर घूम रहा 24 साल का युवक गिरफ्तार, जाली दस्तावेज बनाने के लिए किया ChatGPT का इस्तेमाल

कॉपीराइट क्लेम से परेशान पैपराजी ने रणवीर सिंह से मांगी मदद, एक्टर के रिएक्शन का वीडियो वायरल

‘100 एक्सप्रेशन दिए क्योंकि’, ट्रेलर लॉन्च पर क्यों इतनी एक्सप्रेसिव थीं करीना कपूर? मेघना गुलजार ने फिल्म में नहीं करने दिया ये काम

‘घर के मंदिर के लिए लिखा था गाना’, ‘हनुमान अंश’ के सिंगर श्रेयस धर्माधिकारी ने 200 करोड़ पार होने बाद किया खुलासा

‘वो अलग ही लेवल का बंदा है’, Bigg Boss 20 में काजी तौकीर की अजीबोगरीब बात पर मैरी कॉम का रिएक्शन, वायरल हुआ वीडियो