Maharashtra Nagpur News: मनसे की शहर इकाई ने नागपुर के दक्षिण पश्चिम विभाग क्षेत्र में एक सरकारी आईटीआई कॉलेज में 300 से अधिक लड़कियों के उत्पीड़न का आरोप लगाया है।
Nagpur ITI College: महाराष्ट्र के नागपुर जिले से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के नेताओं ने आरोप लगाया है कि जिले के एक सरकारी आईटीआई कॉलेज में छात्राओं को पास करने के नाम पर साफ़—सफाई का काम कराया जा रहा है। मनसे की शहर इकाई ने नागपुर के दक्षिण पश्चिम विभाग क्षेत्र में एक सरकारी आईटीआई कॉलेज में 300 से अधिक लड़कियों के उत्पीड़न का आरोप लगाया है।
जानकारी के मुताबिक, मनसे कार्यकर्ताओं को जब इसकी भनक लगी तो चेतन बोरकुटे (Chetan Borkute) और राहुल पांडे (Rahul Pande) के नेतृत्व में मनसे के कार्यकर्ता कॉलेज परिसर में चुपके से पहुंचे और इस सच्चाई का खुलासा किया। मनसे नेताओं का कहना है की कॉलेज प्रशासन इन युवतियों को अपनी परीक्षा पास करने के लिए प्रतिदिन झाडू-पोछा से लेकर गंदे शौचालयों तक को साफ करने के लिए मजबूर कर रहा था। यह भी पढ़े-Thane: भायंदर में बाल छोटा कटवाने से नाराज 13 वर्षीय लड़के ने दी जान, 16वीं मंजिल से कूदा
हालांकि, विरोध के बाद कॉलेज प्रशासन ने छात्रों से माफी मांगी और आश्वासन दिया कि भविष्य में ऐसी घटनाएं नहीं होंगी। इस दौरान मनसे के शाखा प्रमुख सागर मानकर, अमन पवनकर, महिला सेना अध्यक्ष संगीता सोनटक्के कके, उपाध्यक्ष प्रिया बोरकुटे और अन्य सहित मनसे कार्यकर्ता मौजूद थे।
मनसे के उपाध्यक्ष राहुल पांडे ने कहा, “यह घटना कॉलेज प्रशासन के बेहतर नियमन और निगरानी की आवश्यकता को बतलाती है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि छात्रों के खिलाफ इस तरह के जघन्य कृत्य न हों। चिंता की बात यह है कि शिक्षण संस्थानों में अब भी इस तरह की घटनाएं हो रही हैं। छात्रों की सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई करनी चाहिए।"