Nagpur Crime News: अप्रैल महीने में छात्रा के पेट में दर्द होने लगा। जिसके बाद उसकी मां उसे एक निजी अस्पताल में ले गई। जांच करने पर डॉक्टर ने बताया कि नाबालिग लड़की चार माह की गर्भवती है।
Nagpur School Girl Rape: महाराष्ट्र के नागपुर जिले से हैरान करने वाला मामला समने आया है। जहां सातवीं कक्षा में पढ़ने वाले लड़के को आठवीं में पढ़ने वाली अपनी बहन की सहेली से प्यार हो गया। दोनों नाबालिगों का प्यार इस कदर परवान चढ़ा कि एक अपराध ने जन्म ले लिया। इसका खुलासा तब हुआ जब लड़की चार महीने की गर्भवती हो गई। इस मामले में पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद सातवीं कक्षा में पढ़ने वाले नाबालिग के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है।
पुलिस ने बताया कि आठवीं में पढने वाली 15 वर्षीय किशोरी मौदा थाना क्षेत्र के गांव में अपने माता-पिता के साथ रहती है। स्कूल जाने से पहले वह अपनी क्लासमेट (सहपाठी) के घर जाती थी। फिर पीड़ित छात्रा और उसकी सहेली एकसाथ स्कूल जाते थे। पीड़िता की सहेली का छोटा भाई सातवीं कक्षा में पढ़ता है। घर पर आने-जाने के दौरान लड़की और उसकी सहेली के छोटे भाई में दोस्ती हो गई। फिर दोनों को एक दूसरे से प्यार हो गया। जब नाबालिग की बहन घर पर नहीं होती थी, तब भी पीड़िता लड़के से मिलने घर जाती थी। जबकि लड़की भी पीड़िता के घर स्कूल की किताबें लाने के बहाने जाया करता था। यह भी पढ़े-महाराष्ट्र: ‘शराब’ ने छिनी परिवार की खुशियां, बेटे ने पिता की हत्या की, फिर फांसी पर झूला
इसी तरह गत 25 जनवरी को युवती अपनी सहेली से मिलने उसके घर आई थी। हालांकि, उसकी सहेली अपने माता-पिता के साथ खेत गई हुई थी। उस समय लड़का घर पर अकेला था। आरोप है कि इस दौरान दोनों के बीच शारीरिक संबंध बने। इसी प्रकार जब भी उनके माता-पिता घर पर नहीं होते तो दोनों मिलते और शारीरिक संबंध बनाते थे।
अप्रैल महीने में छात्रा के पेट में दर्द होने लगा। जिसके बाद उसकी मां उसे एक निजी अस्पताल में ले गई। जांच करने पर डॉक्टर ने बताया कि नाबालिग लड़की चार माह की गर्भवती है। यह सुनकर उसकी मां के पांव तले की जमीन खिसक गई। उन्हें विश्वास ही नहीं हो रहा था। अंत में डॉक्टर ने दोबारा जांच की और इसकी पुष्टि की। जब परिजनों ने लड़की से इसके बारे में पूछा तो उसने अपने नाबालिग प्रेमी के बारे में सब कुछ बता दिया।
फिर लड़की के परिजनों ने नाबालिग प्रेमी को घर बुलाया और उससे पूछताछ की तो लड़के ने कबूल किया कि वह गर्भवती लड़की से प्यार करता है और उससे शादी करना चाहता हैं। यह मामला मौदा थाने तक पहुंचा। लड़की के परिजनों के शिकायत के आधार पर पुलिस ने रेप का मामला दर्ज किया। पुलिस ने सातवीं कक्षा में पढ़ने वाले लड़के को हिरासत में लेकर उसे बाल सुधार गृह भेज दिया है। फिलहाल मामले की आगे की जांच चल रही है।