मुंबई

Nagpur: स्कूल के लैब में नाबालिग छात्रा से रेप करता था टीचर, पेट दर्द ने खोला राज!

Nagpur Crime News: आरोपी शिक्षक नागपुर के कामगार नगर (Kamgar Nagar) का रहने वाला है। पुलिस ने बताया कि आरोपी कई महीनों से स्कूल परिसर में ही पीड़िता के साथ घिनौनी हरकत करता था।

2 min read
Apr 12, 2023
प्रतीकात्मक फोटो

Nagpur Government School: महाराष्ट्र के नागपुर में गुरु-शिष्य के पवित्र रिश्ते को कलंकित करने का मामला सामने आया है। जहां एक सरकारी स्कूल (Nagpur Government School) के शिक्षक पर नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म का आरोप लगा है। आरोप है कि सक्करदरा (Sakkardara) में सरकारी स्कूल में 57 वर्षीय शिक्षक ने दिसंबर 2022 से अप्रैल 2023 के बीच 12 वर्षीय छात्रा से कई बार बलात्कार किया। पुलिस ने आरोपी संजय विठ्ठल पांडेय (Vitthal Pande) को मंगलवार को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे डाल दिया है।

जानकारी के मुताबिक, आरोपी शिक्षक जत्तेवार सभागृह (Jattewar Sabhagruha) के करीब कामगार नगर (Kamgar Nagar) का रहने वाला है। पुलिस ने बताया कि आरोपी कई महीनों से स्कूल परिसर में ही पीड़िता के साथ घिनौनी हरकत करता था। वह पीड़िता को स्कूल की साइंस लैब में ले जाता था और उसका यौन शोषण करता था। यह भी पढ़े-अन्ना हजारे को मिली जान से मारने की धमकी, शख्स ने कहा- रालेगणसिद्धि जाकर हत्या करूंगा

पुलिस सूत्रों के अनुसार, 12 साल की पीड़िता ने कई बार पेट में तेज दर्द की शिकायत अपनी मां से की। हालाँकि उसकी माँ ने पहले इस पर ध्यान नहीं दिया, लेकिन बेटी के पेट दर्द की बार-बार शिकायत पर माँ को संदेह हुआ। इसके बाद मां ने विश्वास में लेकर बच्ची से पूछताछ की। तो उसने सारा सच उगल दिया। पीड़िता ने शिक्षक के घिनौने कृत्य के बारे में अपनी मां को सब कुछ बता दिया। जिसके बाद पीड़िता के परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

सक्करदरा पुलिस (Sakkardara Police) इंस्पेक्टर धनंजय पाटिल (Dhananjay Patil) ने बताया कि मंगलवार रात को नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म संबंधी शिकायत मिली है। प्राथमिक जांच के बाद हमने आईपीसी की धारा 376(एबी), 376(2)(एफ), 376(2)(एन), 506 और पॉक्सो एक्ट की धारा 4,6 के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की आगे की जांच जारी है।

Published on:
12 Apr 2023 06:33 pm
Also Read
View All