मुंबई

नाना पाटेकर की अंतिम विदाई की जगह तय, यहां होगा पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

Nana Patekar Funeral: नाना पाटेकर के अंतिम संस्कार की तैयारियां पुणे के डोंजे गांव में चल रही हैं। दिग्गज अभिनेता को पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी जाएगी।
2 min read
• •
Oct 08, 2026
Nana Patekar son Emotional Video
नाना पाटेकर की फोटोज। (फोटो सोर्स: Instagram- @mesmahirising and @ourvadodara)

Nana Patekar: दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर के निधन के बाद उनके अंतिम संस्कार की तैयारियां शुरू हो गई हैं। पुणे के डोंजे गांव में अंतिम संस्कार की तैयारियां की जा रही हैं। नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। उनके निधन की खबर से फिल्म जगत के साथ उनके प्रशंसकों में भी शोक की लहर है।

पुणे के गांव में होगी नाना पाटेकर की अंतिम विदाई

दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर के निधन के बाद उनके अंतिम संस्कार की तैयारियां शुरू हो गई हैं। पुणे के डोंजे गांव में उनकी अंतिम विदाई की तैयारी की जा रही है। नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा।

गोवा मेडिकल कॉलेज पहुंचे शरद पवार

एनसीपी-एसपी प्रमुख शरद पवार गोवा मेडिकल कॉलेज पहुंचे। यहां दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर के पार्थिव शरीर को पोस्टमार्टम के लिए लाया गया है। शरद पवार नाना पाटेकर के निधन के बाद मेडिकल कॉलेज पहुंचे।

अचानक बिगड़ी तबीयत, रात 2:30 बजे दोस्त को भेजा था मैसेज

देर रात घर पर अकेले मौजूद नाना पाटेकर की तबीयत अचानक काफी खराब हो गई, उस वक्त उनके साथ सिर्फ केयरटेकर ही मौजूद था। रात करीब 2:30 बजे जब उन्हें सीने में बेचैनी और असहजता महसूस हुई, तो उन्होंने अपने एक करीबी दोस्त को मैसेज करके इसकी जानकारी दी। हालांकि, देर रात होने के कारण दोस्त तुरंत मैसेज नहीं देख पाया। जैसे ही सुबह करीब 4 बजे उसने मैसेज देखा, तुरंत नाना को फोन किया और बिना देर किए उनके घर पहुंच गया। वहां पहुंचने पर उन्होंने देखा कि नाना को तेजी से पसीना आ रहा था और उनकी हालत लगातार बिगड़ती जा रही थी। उन्हें संभालने की कोशिश की ही जा रही थी कि वह धीरे-धीरे बेहोश होने लगे, जिसके बाद केयरटेकर को अस्पताल भेजकर तुरंत एम्बुलेंस बुलाई गई।

नाना पाटेकर के निधन पर भावुक हुए नितिन गडकरी

नागपुर में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर के निधन पर दुख जताया। उन्होंने कहा कि नाना उनके बेहद करीबी दोस्त थे और दोनों के बीच कई वर्षों से परिवार जैसा रिश्ता रहा। गडकरी ने कहा कि नाना ने किसानों के लिए संवेदनशीलता के साथ कई महत्वपूर्ण काम किए और पानी व जल संरक्षण से जुड़े मुद्दों पर भी सक्रिय रहे। उन्होंने कहा कि सामाजिक जागरूकता, समाज के प्रति जिम्मेदारी और लोगों के प्रति संवेदनशीलता नाना के व्यक्तित्व की खास पहचान थी।

Updated on:
08 Oct 2026 01:45 pm
Published on:
08 Oct 2026 01:17 pm