मुंबई

PM Modi on Nashik Accident: पीएम मोदी ने नासिक हादसे पर जताया दुख, मृतकों के परिवार और घायलों के लिए किया मुआवजे का ऐलान

महाराष्ट्र के नासिक में हुए हादसे पर पीएम मोदी ने दुख जताया है। इसके साथ मृतकों के परिजनों के लिए दो लाख के मुआवजे का ऐलान किया है। जबकि घायलों के लिए 50 हजार के मुआवजे की भी घोषणा पीएम ने की है।
2 min read
• •
Oct 08, 2022
PM Narendra Modi announces an ex-gratia of Rs 2 lakhs, injured would be given Rs 50,000
पीएम मोदी ने नासिक हादसे पर जताया दुख

PM Modi on Bus Fire: महाराष्ट्र के नासिक में हादसे के बाद बस में भीषण आग लगने के कारण 11 लोग जिंदा जल गए हैं। जिसमें एक मासूम बच्चे का भी समावेश है। बताया जा रहा है कि जब यह हादसा हुआ लोग सो रहे थे। जिसके कारण जानमाल का अधिक नुकसान हुआ है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस हादसे पर दुख जताया है। साथ ही उन्होंने मृतकों के परिजनों और घायलों को लेकर मुआवजे का ऐलान किया है।

नासिक हादसे पर पीएम मोदी ने दुख जताया है। साथ ही प्रत्येक मृतक के परिजनों को PMNRF से 2-2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है। जबकि घायलों को 50-50 हजार रुपये देने की भी घोषणा की है। इससे पहले महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे ने भी मृतकों के परिवार के लिए मुआवजे का ऐलान किया है। शिंदे सरकार ने मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख रुपये देने का ऐलान किया है।

गौर हो कि यह घटना जब हुई यो बस यवतमाल से मुंबई की तरफ से जा रही थी। बताया जा रहा है कि यह हादसा सुबह पांच बजे के करीब हुआ है। सीएम ने कहा कि इस मामले की जांच के आदेश दिए गए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि डीएम से बात की गई है। उन्होंने घायलों को बेहतर इलाज देने का आदेश प्रशासन को दिया है।

उल्लेखनीय है कि इस हादसे की खबर मिलते ही मौके पर तत्काल पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची। जिसके बाद कड़ी मेहनत के बाद आग पर काबू पाया गया। दरअसल बस का पहले एक्सीडेंट हुआ और फिर तत्काल इसमें आग लग गई जिसके कारण यात्री फंस गए। कई घायलों को इलाज के लिए सरकारी और प्राइवेट अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

Published on:
08 Oct 2022 10:12 am
Also Read
View All
तनुश्री दत्ता के नाना पाटेकर पर ‘इविल डेड’ वाले बयान पर भड़कीं राखी सावंत, बोलीं- मरने के बाद तो छोड़ दे

नाना पाटेकर पर तनुश्री दत्ता के ‘ईविल डेड’ कमेंट से भड़कीं रोजलीन खान, बोलीं- ‘इसके बाद तुम्हें कोई नहीं पूछेगा’

‘नाना, आप मुझसे प्यार करते थे ना’, याद कर भावुक हुए विश्वास नांगरे पाटिल; बोले- पुलिस के लिए लोहे की तरह खड़े रहते थे

विद्युत जामवाल ने दिखाया ‘स्ट्रीट फाइटर’ के धालसिम बनने का दम, त्रिशूल-शंख के साथ शेयर किया, Video

जन्मदिन की खुशियां मातम में बदलीं: महाराष्ट्र में गन्ने से लदे ट्रैक्टर ने 19 वर्षीय छात्र की ली जान, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़