मुंबई

Nashik: हत्या या हादसा? इगतपुरी में जली हुई कार के अंदर मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

Maharashtra Nashik News: कार घोटी (Ghoti) इलाके के अंबेडवाड़ी गांव में एक सुनसान जगह पर घोटी में भवाली की ओर जाने वाली सड़क पर मिली थी। पुलिस का मानना है कि किसी ने कार और अंदर बैठे व्यक्ति को रात में आग के हवाले कर दिया।
less than 1 minute read
• •
Updated: 31 Aug 2022, 7:57 PM IST
Nagpur Mass Suicide Husband Wife Son Died
पत्नी-बेटे को होटल में लंच कराने के बहाने ले गया सुनसान जगह और कार में लगाई आग

Nashik Crime News: महाराष्ट्र के नासिक जिले के इगतपुरी तालुका (Igatpuri Taluka) में एक जली हुई कार के अंदर जली हुई लाश मिलने से हड़कंप मच गया। मंगलवार दोपहर को सूचना मिलने के तुरंत बाद नासिक ग्रामीण पुलिस (Nashik Police) पंचनामा करने के लिए मौके पर पहुंची और कार और उसके अंदर मृत व्यक्ति की जांच पड़ताल की।

नासिक ग्रामीण पुलिस के एसपी सचिन पाटिल ने कहा कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी हैं। पुलिस अधिकारी ने कहा “जले हुए शरीर और कार को फोरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है। मृतक व्यक्ति की पहचान के लिए अलग-अलग टीमें काम कर रही हैं।" यह भी पढ़े-Thane: तलवार और चाकुओं से लैस 7 चोरों ने लूटा पुजारी का घर, 43 लाख रुपये का सोना और नकदी गायब

कार घोटी (Ghoti) इलाके के अंबेडवाड़ी गांव में एक सुनसान जगह पर घोटी में भवाली की ओर जाने वाली सड़क पर मिली थी। पुलिस का मानना है कि सोमवार से मंगलवार की रात के बीच किसी ने कार और अंदर बैठे व्यक्ति को आग के हवाले कर दिया।

पुलिस ने बताया कि कार पूरी तरह से जल चुकी है, यहां तक की कार की कंपनी तक का पता नहीं लग पा रहा है। हालांकि, पुलिस अधिकारी ने दावा किया कि वे निश्चित रूप से जल्द से जल्द मामले का पर्दाफाश करेंगे।

Published on:
Also Read
View All
‘इन गंवार लोगों ने क्या हालत कर दी है?’, दिवाली पर पटाखे फोड़ने वालों पर भड़कीं उर्फी जावेद, जेल भेजने की उठाई मांग

दिवाली के बाद मीका सिंह का इमोशनल पोस्ट, अपने करीबी को खोने के बाद नहीं मनाना चाहते थे त्योहार, फिर लिया बड़ा फैसला

दिवाली पर पसरा मातम: सांगली में जज की दर्दनाक मौत, गन्ने के खेत में 11 KV हाईटेंशन तार की चपेट में आए

क्या SS Rajamouli की ‘Varanasi’ में दिखेगा राम-रावण युद्ध? महेश बाबू और पृथ्वीराज की फिल्म को लेकर सामने आई नई थ्योरी

धार्मिक आस्था भी नहीं आई काम! 2000 करोड़ के क्लब का दावा हवा-हवाई, रणवीर सिंह की आंधी में जाने कैसे लड़खड़ाई ‘रामायण’?