मुंबई

Navi Mumbai: उरन में पावर प्लांट में हुआ धमाका, 2 लोगों की हुई मौत; 5 की हालत गंभीर

सोमवार को नवी मुंबई के पास उरन में एक पावर प्लांट में धमाका हो गया। इस हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई और पांच की गंभीर रूप से घायल हो गए।

2 min read
Oct 10, 2022
Body

महाराष्ट्र के नवी मुंबई इलाके में स्थित महाराष्ट्र पावर जेनरेशन कंपनी के ऊर्जा स्टेशन में हुये विस्फोट में दो लोगों की मौत हो गयी जबकि 5 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गये हैं। इस घटना की जानकारी पुलिस ने दी हैं। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि मुंबई से करीब 48 किलोमीटर दूर उरन में स्थित गैस टर्बाइन ऊर्जा स्टेशन के ब्वायलर के पंप में यह विस्फोट हुआ जिसके बाद उसमें शाम सवा चार बजे करीब आग लग गयी।

अधिकारी ने आगे बताया कि एक कनीय अभियंता सहित चार लोग गंभीर रूप से झुलस गये जिसके बाद उन्हें हॉस्पिटल ले जाया गया। अधिकारी ने बताया कि दो को मृत घोषित कर दिया गया। उन्होंने बताया कि विस्फोट के कारणों का पता अभी तक नहीं चल सका है। इस घटना की सूचना मिलने पर पुलिस प्रशासन और दमकल का दस्ता मौके पर पहुंचा। दमकल की टीम आग और गैस पर काबू पाने की कोशिश कर रही है। बचाव अभियान के लिए कई दमकल गाड़ियों को लगाया गया है। यह भी पढ़ें: Maharashtra News: चुनाव आयोग के खिलाफ उद्धव गुट पहुंचा दिल्ली हाई कोर्ट, शिवसेना का नाम और चिन्ह फ्रीज करने का मामला

पालघर की फैक्ट्री में भी हुआ था ब्लास्ट: बता दें कि कुछ दिनों पहले महाराष्ट्र के पालघर में एक फैक्ट्री में जोरदार ब्लास्ट हुआ था। वसई में स्थित एक फैक्ट्री में हुए इस ब्लास्ट में कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई थी और आठ अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए थे। ये हादसा हाइड्रोजन सिलेंडर फटने से हुआ था। ब्लास्ट के समय फैक्ट्री में कई स्टाफ मौजूद थे।

बता दें कि इस घटना के बाद राज्य के लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) मंत्री रवींद्र चव्हाण ने फैक्ट्री का दौरा किया था और अधिकारियों को यहां उद्योगों में काम करने वाले लोगों का सुरक्षा प्रशिक्षण आयोजित करने का आदेश दिया था। उन्होंने कहा कि उद्योगों को सुरक्षा मानदंडों और विनियमों का सख्ती से फॉलो करना जरुरी हैं और ऐसी घटनाएं नहीं होनी चाहिए।

Updated on:
10 Oct 2022 05:03 pm
Published on:
10 Oct 2022 04:30 pm
Also Read
View All