मुंबई

Navi Mumbai: खारघर में चलती स्कूल बस में लगी आग, ड्राइवर की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा, सभी छात्र सुरक्षित

Navi Mumbai Kharghar News: घटना के समय बस में चार छात्र थे, जो घबरा गए, लेकिन असिस्टेंट टीचर व ड्राइवर ने स्थिती को अच्छी तरह से संभाला और किसी बच्चे को नुकसान नहीं पहुंचा।
2 min read
• •
Updated: 12 Sep 2022, 5:52 PM IST
School bus fir in Kharghar in Navi Mumbai
स्कूल बस में लगी आग I फाइल फोटो

Navi Mumbai School Bus Fire: नवी मुंबई में सोमवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। बताया जा रहा है कि शहर के सीबीडी-बेलापुर (CBD-Belapur) के एक स्कूल के कुछ छात्रों की जान उस समय मुसीबत में पड़ गयी जब आज सुबह खारघर (Kharghar News) के सेक्टर-15 में उनकी स्कूल बस में अचानक आग लग गया।

मिली जानकारी के मुताबिक, स्कूल बस में आग लगते ही उसमें मौजूद छात्रों में हड़कंप मच गया। हालांकि मौके पर पहुंची खारघर फायर ब्रिगेड की रेस्क्यू टीम ने आग को कुछ ही मिनटों में बुझा दिया। इससे पहले बस ड्राइवर और बस में मौजूद टीचर ने राहगीरों की मदद से आग लगने के तुरंत बाद चार छात्रों को सुरक्षित निकाल लिया था। यह भी पढ़े-Nagpur: प्रेम जाल में फंसाकर लड़की से किया रेप, दूसरे पुरुषों के साथ संबंध बनाने के लिए किया मजबूर, मां भी शामिल

खारघर फायर ब्रिगेड ने बताया कि सुबह 11.30 बजे एक बस में आग लगने की सूचना मिली। घटना के समय बस में चार छात्र थे, जो घबरा गए, लेकिन असिस्टेंट टीचर व ड्राइवर ने स्थिती को अच्छी तरह से संभाला और किसी बच्चे को नुकसान नहीं पहुंचा। बाद में स्कूल के प्रिंसिपल को सूचित किया गया. छात्रों को उनके माता-पिता को सौंप दिया गया है।

जब स्कूल बस खारघर के सेक्टर-15 में घरकुल हाउसिंग कॉम्प्लेक्स के पास पहुंची तो उसके इंजन के बोनट में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गयी। बस चालक ने इंजन के बोनट से धुआं निकलते देखा तो उसने तुरंत बस को सड़क किनारे रोक दिया। जब तक आग पूरी बस को अपनी चपेट में लेती, इससे पहले ही राहगीरों की मदद से छात्रों को बस से बाहर निकाल लिया गया।

वहीँ, घटना की सूचना पाकर खारघर पुलिस (Kharghar Police) की टीम भी मौके पर पहुंची। खारघर पुलिस के वरिष्ठ निरीक्षक संदीपन शिंदे ने बताया कि फायर ब्रिगेड ने 5 मिनट के भीतर ही बस में लगी आग पर काबू पा लिया और बस को पूरी तरह से जलने से बचा लिया. इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है।

Published on:
Also Read
View All