26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Tiger Attack: पति से कुछ दूरी पर काम कर रही थी पत्नी, अचानक बाघ ने किया हमला, खून से लथपथ शव देखकर निकली चीख

Chandrapur Tiger Attack: महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले में 24 घंटे के भीतर बाघ के हमले में किसान की पत्नी समेत दो लोगों की मौत हो गई। दोनों घटनाएं 5 किलोमीटर के दायरे में हुईं, जिससे एक ही बाघ के हमले की आशंका जताई जा रही है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Rakesh Mishra

•

Updated: 26 Oct 2026, 3:31 PM IST

Maharashtra Tiger Attack

प्रतीकात्मक तस्वीर

Maharashtra Tiger Attack: महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले के सिंदेवाही वन क्षेत्र में 24 घंटे के भीतर बाघ के हमले में एक महिला और एक किसान की मौत हो गई। दोनों घटनाएं करीब 5 किलोमीटर के दायरे में हुई हैं। वन विभाग को आशंका है कि दोनों हमलों में एक ही बाघ शामिल हो सकता है। लगातार हुई घटनाओं से आसपास के गांवों में डर का माहौल है। मृतकों की पहचान नानाजी नारायण कामडी (55) और प्रेमिला महाडोले (40) के रूप में हुई है। प्रेमिला भेंडारा गांव के आंगनबाड़ी केंद्र में काम करती थीं। वह अपने पति के साथ खेत में तिल और धान की कटाई करने गई थीं।

पति खेत के दूसरे हिस्से में था, तभी बाघ ने किया हमला

प्रेमिला के पति खेत के दूसरे हिस्से में फसल में पानी देने चले गए। इसी दौरान घात लगाकर बैठे बाघ ने प्रेमिला पर हमला कर दिया। कुछ देर बाद जब वह दिखाई नहीं दीं तो पति ने उन्हें आवाज लगाई। तलाश करने पर प्रेमिला का शव खेत में मिला। पत्नी को मृत देखकर पति बदहवास हो गया। आवाज सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। घटना के बाद ग्रामीणों में नाराजगी और डर है।

तिल की कटाई करने गए किसान की भी मौत

दूसरी घटना सिंदेवाही वन क्षेत्र के पलसगांव जाट गांव की है। यहां रहने वाले नानाजी नारायण कामडी अपने खेत में तिल की कटाई करने गए थे। वह कटाई किया हुआ तिल घर पहुंचाकर फिर खेत पर चले गए। शाम तक घर नहीं लौटने पर परिजनों और ग्रामीणों ने उनकी तलाश शुरू की। कुछ समय बाद खेत में उनका शव मिला। बाघ के हमले में उनकी मौत हो चुकी थी।

बाघ की निगरानी के लिए लगाए कैमरे

लगातार दो घटनाओं के बाद वन विभाग ने हमलावर बाघ को पकड़ने के लिए कार्रवाई तेज कर दी है। क्षेत्र में छह कैमरे लगाए गए हैं, जिनसे बाघ की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। वन विभाग की टीम तैनात है और इलाके में गश्त बढ़ा दी गई है। ग्रामीणों को सतर्क रहने की हिदायत भी दी गई है।

इस साल वन्यजीवों के हमलों में 35 मौतें

चंद्रपुर जिले में इस साल अब तक वन्यजीवों के हमलों से जुड़ी घटनाओं में 35 लोगों की मौत दर्ज की गई है। इनमें 33 लोगों की जान बाघ के हमलों में गई, जबकि हाथी और तेंदुए के हमलों में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई। वर्ष 2025 में जिले में वन्यजीवों के हमलों में 47 लोगों की मौत हुई थी। इनमें बाघ के हमलों में 42, तेंदुए के हमलों में तीन और भालू तथा हाथी के हमलों में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई थी।

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय

ट्रेंडिंग