मुंबई

नवी मुंबई के सानपाड़ा में जोरदार धमाका, 6 दुकानें क्षतिग्रस्त, दो लोग गंभीर घायल

Navi Mumbai Blast: नवी मुंबई के सानपाड़ा में मंगलवार सुबह दुकान में जोरदार धमाके से छह दुकानें क्षतिग्रस्त हो गईं। हादसे में दो लोग गंभीर घायल हुए हैं। फिलहाल विस्फोट की वजह स्पष्ट नहीं है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
2 min read
• •
Updated: 15 Sep 2026, 12:55 PM IST
Navi Mumbai Blast
नवी मुंबई के सानपाड़ा में जोरदार ब्लास्ट (Photo: ANI)

Navi Mumbai Sanpada: नवी मुंबई के सानपाड़ा इलाके में मंगलवार सुबह एक व्यावसायिक इमारत की दुकान में जोरदार ब्लास्ट होने से हड़कंप मच गया। धमाका इतना तेज था कि आसपास की करीब छह दुकानों को बड़े पैमाने पर नुकसान पहुंचा है। हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। दोनों को इलाज के लिए नवी मुंबई महानगरपालिका के वाशी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह घटना मंगलवार सुबह करीब 6 बजे सानपाड़ा के सेक्टर-1 स्थित प्रतीक्षा इमारत में मौजूद सागर फैमिली रेस्टोरेंट में हुई। जानकारी के मुताबिक, आज सुबह प्लाट नंबर 4 में मौजूद रेस्टोरेंट में अचानक तेज धमाका हुआ। धमाके की तीव्रता इतनी अधिक थी कि पास की दुकानों को भी नुकसान पहुंचा। कई दुकानों के शटर उड़ गए और उनके टुकड़े-टुकड़े हो गए।

हादसे में अरुण यादव (26) और अर्जुन यादव (46) गंभीर रूप से घायल हुए हैं। दोनों को वाशी अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका उपचार जारी है।

विस्फोट की तीव्रता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इमारत के सामने स्थित अस्पताल की कांच की खिड़कियां भी टूट गईं। घटनास्थल पर पहुंची अग्निशमन विभाग की टीम ने स्थिति का जायजा लिया और मामले की जानकारी जुटाई। पुलिस भी मामले की छानबीन में जुटी है।

सिलेंडर ब्लास्ट की आशंका, लेकिन तीनों सिलेंडर सुरक्षित मिले

शुरुआत में आशंका जताई जा रही थी कि रेस्टोरेंट में रखे गैस सिलेंडर के कारण विस्फोट हुआ होगा। हालांकि, घटनास्थल पर रखे तीनों सिलेंडर सुरक्षित और सही हालत में पाए गए हैं। ऐसे में ब्लास्ट वास्तव में किस वजह से हुआ, इसे लेकर अभी स्थिति स्पष्ट नहीं है।

वाशी अग्निशमन विभाग के अधिकारी पुरुषोत्तम जाधव ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि सिलेंडर के कारण ब्लास्ट होने की बात सामने आ रही थी, लेकिन मौके पर मौजूद तीनों सिलेंडर सही-सलामत पाए गए हैं। इसलिए विस्फोट का वास्तविक कारण अभी स्पष्ट नहीं है और पुलिस इस संबंध में अधिक जानकारी जुटा रहा है।

फिलहाल पुलिस और अग्निशमन विभाग की ओर से घटना की जांच की जा रही है। ब्लास्ट के पीछे गैस रिसाव या किसी अन्य कारण का पता जांच पूरी होने के बाद ही चल सकेगा। इस घटना से सानपाडा के सेक्टर-1 में हड़कंप मच गया है।

Updated on:
15 Sep 2026, 12:55 PM IST
Published on:
Also Read
View All
Tukaram Mundhe: मुख्यमंत्री बनने की इच्छा पर तुकाराम मुंढे का दो टूक जवाब, बोले- विश लिस्ट में नहीं, हकीकत में जीता हूं

‘आजकल प्रपोज करना बड़ी बात है’, दिलजीत दोसांझ ने हजारों लोगों के सामने कपल का बनाया खास पल, वीडियो वायरल

Maharashtra News: महाराष्ट्र में सोमवार को ऑटो रिक्शा चालकों की हड़ताल, मुंबई-पुणे समेत कई बड़े शहरों में थम सकते हैं पहिए

‘नकारात्मकता पर ज्यादा ध्यान देता है विपक्ष’, गिरिराज सिंह का हमला; PM मोदी के 2047 के आत्मनिर्भर भारत लक्ष्य की सराहना

‘मेरी पीठ में छुरा घोंपा’, अविनाश मिश्रा ने मांगी प्राइवेसी तो भड़कीं ईशा सिंह, बोलीं- नाम और सबूत सब सामने ला दूंगी