मुंबई

Maharashtra: शिंदे सरकार का बड़ा फैसला- महाराष्ट्र के 12 जिलों में बनेंगे नए मेडिकल कॉलेज, 2 साल में बदलेगी विदर्भ की तस्वीर

Maharashtra New Medical College Announced: महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस की अध्यक्षता में आज एक अहम बैठक हुई है। इसमें प्रदेश के 12 जिलों में नए मेडिकल कॉलेज खोलने का निर्णय लिया गया। इसके लिए महाराष्ट्र सरकार एशियन डेवलपमेंट बैंक (ADB) से कर्ज लेगी।

less than 1 minute read
Aug 20, 2022
Eknath Shinde and Devendra Fadnavis
एकनाथ शिंदे और देवेंद्र फडणवीस

New Medical Colleges in Maharashtra: महाराष्ट्र की एकनाथ शिंदे और देवेंद्र फडणवीस की सरकार ने बड़ी घोषणा की है। प्रदेश के 12 जिलों में नए मेडिकल कॉलेज खोले जाएंगे। जिसमें से अधिकतम मेडिकल कॉलेज विदर्भ में प्रस्तावित है। इसके लिए महाराष्ट्र सरकार एशियन डेवलपमेंट बैंक (ADB) से कर्ज लेगी।

महाराष्ट्र के चिकित्सा शिक्षा मंत्री गिरीश महाजन ने शनिवार को इस बात की जानकारी दी। गिरीश महाजन ने कहा “डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस की अध्यक्षता में एक बैठक हुई है। एशियन डेवलपमेंट बैंक (एडीबी) से हम 4000 करोड़ रूपये का कर्जा ले रहें है और इसकी मंजूरी मिल चुकी है। इस राशि का उपयोग हम मेडिकल कॉलेज बनाने के लिए करेंगे।” यह भी पढ़े-नितिन गडकरी के खिलाफ भी हो सकता है CBI का इस्तेमाल, कन्हैया कुमार ने नागपुर में की बड़ी भविष्यवाणी

मुंबई में डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस के साथ आज हुई बैठक के बाद मंत्री गिरीश महाजन ने बताया कि अभी तक राज्य के 12 जिलों में मेडिकल कॉलेज नहीं है। हम दो साल में इन जिलों में मेडिकल कॉलेज तैयार कर देंगे। उन्होंने बताता कि आज दही हांडी को महाराष्ट्र के खेल कोटे में शामिल करने का भी निर्णय लिया है।

बीजेपी के वरिष्ठ नेता व महाराष्ट्र सरकार में मंत्री गिरीश महाजन द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार विदर्भ के 6 जिलों- गढ़चिरौली, वाशिम, बुलडाना, भंडारा, अमरावती और वर्धा में मेडिकल कॉलेज स्थापित किए जाएंगे। उसके बाद मराठवाड़ा के हिंगोली और जालना में नए मेडिकल कॉलेज बनाये जाएंगे। इसके बाद मुंबई उपनगर, ठाणे और पालघर, और पश्चिमी महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले में मेडिकल कॉलेज का निर्माण करवाया जाएगा।

Published on:
20 Aug 2022 09:51 pm