मुंबई

लॉकडाउन के दौरान पालघर में एक घंटे में मिले दो शव

पत्रिका न्यूज़ नेटवर्क
less than 1 minute read
May 16, 2020
लॉकडाउन के दौरान पालघर में एक  घंटे में  मिले दो शव
लॉकडाउन के दौरान पालघर में एक घंटे में मिले दो शव

मुंबई . लॉकडाउन के दौरान मुंबई से सटे पालघर जिले में महज एक घंटे में दो शव मिलने से सनसनी फैली हुई है | पालघर के कमला नगर के विजय पार्क इमारत में एक व्यक्ति का शव तो विजू डांडेकर चाल में महिला का शव बरामद हुआ है | इस घटना से आस पास के परिसर में रहने वाले लोगो को दहशत का माहौल है |

जानकारी अनुसार पहली घटना पालघर के कमला नगर स्थित विजय पार्क का है यहां अकेले रहने वाले अल्बर्ट 60 ) है | अल्बर्ट अकेले घर में रहते थे | पिछले कई दिनों से घर से बाहर नहीं निकलने पर पड़ोस में रहने वाले लोगो को संदेह हुआ | जिसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दिया गया | पुलिस घटना स्थल पर पहुंच कर दरवाजा खोला तो अंदर अल्बर्ट का शव पड़ा हुआ था | जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है | दूसरी घटना दांडेकर चाल की है | दांडेकर चाल की महिला ने जब बीते 4 दिनों से घर का दरवाजा नहीं खोला और बाहर नहीं निकली तो पड़ोसियों को शक हुआ और उन्होंने इस बात की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने आकर के जब दरवाजे को तोड़ा तो महिला मृत अवस्था में पड़ी थी और वहां से काफी दुर्गंध भी आ रही थी।फिलहाल पुलिस ने दोनों ही शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और जांच रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। जांच रिपोर्ट के बाद में ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि आखिर मौत की वजह क्या है।

Published on:
16 May 2020 02:02 pm
Also Read
View All
मुंबई: फर्जी PMO अधिकारी बनकर घूम रहा 24 साल का युवक गिरफ्तार, जाली दस्तावेज बनाने के लिए किया ChatGPT का इस्तेमाल

कॉपीराइट क्लेम से परेशान पैपराजी ने रणवीर सिंह से मांगी मदद, एक्टर के रिएक्शन का वीडियो वायरल

‘100 एक्सप्रेशन दिए क्योंकि’, ट्रेलर लॉन्च पर क्यों इतनी एक्सप्रेसिव थीं करीना कपूर? मेघना गुलजार ने फिल्म में नहीं करने दिया ये काम

‘घर के मंदिर के लिए लिखा था गाना’, ‘हनुमान अंश’ के सिंगर श्रेयस धर्माधिकारी ने 200 करोड़ पार होने बाद किया खुलासा

‘वो अलग ही लेवल का बंदा है’, Bigg Boss 20 में काजी तौकीर की अजीबोगरीब बात पर मैरी कॉम का रिएक्शन, वायरल हुआ वीडियो