मुंबई

धर्म पूछकर मारने वाले मुसलमान नहीं हो सकते… सपा नेता ने बोला हमला, अमित शाह का मांगा इस्तीफा

Pahalgam Terror Attack : जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादियों द्वारा मंगलवार दोपहर में कायराना हमला किया गया। इस आतंकी हमले में महाराष्ट्र के छह पर्यटकों की मौत हो गई।
2 min read
• •
Updated: 23 Apr 2025, 10:28 PM IST
Feature image

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर हुए आतंकी हमले (Pahalgam Terrorist Attack) की हर जगह कड़ी निंदा की जा रही है। पहलगाम आतंकी हमले पर समाजवादी पार्टी (सपा) के महाराष्ट्र के प्रमुख अबू आसिम आजमी ने कहा, अगर हमलावरों ने वाकई किसी की हत्या करने से पहले उसका धर्म और नाम पूछा होगा, तो वह मुसलमान नहीं हो सकते। वो इस्लाम को मानने वाले हो ही नहीं सकते, धर्म पूछकर मारने वाले इस्लाम से खारिज हो जाएंगे... उन्होंने आगे कहा, पहलगाम आतंकी हमला सुरक्षा में चूक से हुई है, पर्यटकों के सुरक्षा की जिम्मेदारी सरकार की होती है। इस तरह का हमला कैसे किया जा सकता है, यह सरकार के लिए गंभीर मुद्दा है।

आतंकी हमले को धार्मिक रंग दिया जा रहा...

सपा विधायक अबू आजमी ने कहा, पहलगाम आतंकी हमले का बेहद दुख है। आर्टिकल 370 हटाने और नोटेबंदी से आतंकवाद ख़त्म करने का दावा करने वाली सरकार की ये विफलता है। पहलगाम आतंकी हमले को धार्मिक रंग दिया जा रहा है, उसमें मुसलमान भी तो मारा गया है। सरकार किस लिए देरी कर रही है? पकिस्तान यदि आतंकवाद में लिप्त है तो उस से सभी तरह के नाते क्यों नहीं तोड़े जा रहे हैं? सरकार का ये फेलियर है, नैतिकता के आधार पर गृहमंत्री अमित शाह को इस्तीफा देना चाहिए।

पहलगाम आतंकी हमले में महाराष्ट्र के भी छह पर्यटकों की मौत हुई है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने आतंकियों के हाथों मारे गए राज्य के लोगों के परिवारों से बात की और उन्हें हरसंभव मदद का आश्वासन दिया है। उन्होंने पीड़ितों के लिए आर्थिक सहायता की भी घोषणा की है।

मृतकों को 5 लाख रुपये देगी महाराष्ट्र सरकार

सीएम फडणवीस ने कहा, "यह घटना निंदनीय है...धर्म पूछकर लोगों की हत्या की गई है। ये एक प्रकार से भारत को विभाजित करने का प्रयास था। ऐसे प्रयासों को हमें विफल करना चाहिए और ऐसे तत्वों को कुचल देना चाहिए... महाराष्ट्र के जिन 6 लोगों की मृत्यु हुई है, उन प्रत्येक पीड़ित परिवार को 5 लाख रुपये देंगे।"

विशेष विमान से पार्थिव शरीर पुणे लाया जाएगा

उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के कार्यालय की ओर से जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार, महाराष्ट्र सरकार ने नागरिक उड्डयन मंत्रालय से पहलगाम आतंकवादी हमले में मारे गए राज्य के लोगों के शवों को वापस लाने के लिए एक विशेष उड़ान की व्यवस्था करने का अनुरोध किया है, जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया है। बताया जा रहा है कि पार्थिव शरीर एक विशेष विमान आज शाम श्रीनगर से पुणे लाया जाएगा आएगा।   

जम्मू- कश्मीर के पहलगाम शहर के निकट ‘मिनी स्विट्जरलैंड’ के नाम से मशहूर पर्यटन स्थल बैसरन में मंगलवार दोपहर को आतंकियों ने हमला किया, जिसमें कम से कम 26 लोग मारे गए और कई अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने बताया कि मृतकों में दो विदेशी- एक नेपाल और एक UAE का नागरिक हैं।

Updated on:
23 Apr 2025, 10:28 PM IST
Published on:
Also Read
View All
सोनिया गांधी की किताब के दावे पर बोले अन्ना हजारे- ‘ना कांग्रेस से नाता, ना बीजेपी से मतलब, सिर्फ राष्ट्र सर्वोपरि’

कुशल टंडन से ब्रेकअप के महीनों बाद शिवांगी जोशी ने रिश्तों पर तोड़ी चुप्पी, बोलीं- आज प्यार छोड़ना बहुत आसान हो गया है

सुनेत्रा पवार के फैसले पर टिकी दोनों राष्ट्रवादी के विलय की उम्मीद, अमोल मिटकरी बोले- महाराष्ट्र को जल्द मिलेगी गुड न्यूज

काजी तौकीर पर जमकर भड़के अभिनेता नमन शॉ, मनीष गोयल पर लगे आरोपों के समर्थन में खुलकर आए आगे

पुणे का नाम बदलकर ‘फुले नगर’ करने की मांग, राष्ट्रीय OBC मुक्ति मोर्चा ने CM फडणवीस को सौंपा प्रस्ताव