मुंबई

‘पाकिस्तानी बिल में भी छिपे होंगे तो ढूढेंगे… वहीं ठोकेंगे’, एकनाथ शिंदे ने दी चेतावनी

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने आश्वासन दिया कि सोमवार तक राज्य में रह रहे सभी पाकिस्तानियों को उनके देश वापस भेज दिया जाएगा।
2 min read
• •
Updated: 27 Apr 2025, 9:06 PM IST
Eknath Shinde Shiv Sena

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने पहलगाम हमले (Pahalgam Baisaran Terrorists Attack) के बाद पाकिस्तानी नागरिकों को भारत छोड़ने के आदेश पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तानी नागरिकों को तुरंत देश छोड़ देना चाहिए। यदि कोई पाक नागरिकों को पनाह देगा तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा यदि पाकिस्तानी नागरिक बिल में भी छिपे होंगे तो पुलिस उन्हें खोजेगी और वहीँ ठोकेगी (गिरफ्तार करेगी)। पाकिस्तान के लिए अब दया दिखाने की जरुरत नहीं है। यदि उन्हें कोई पनाह देता है तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

महाराष्ट्र सरकार के ताजा आंकड़ों के मुताबिक महाराष्ट्र में कुल 5037 पाकिस्तान के नागरिक रह रहे हैं। इनमें से 107 पाकिस्तानी नागरिक पुलिस की पहुंच से बाहर बताये जा रहे हैं, लेकिन महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और गृहमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इसका खंडन किया है। उन्होंने दावा किया कि राज्य में रह रहे सभी पाकिस्तानियों का पता लगा लिया गया और उन्हें सोमवार तक उनके देश भेज दिया जाएगा।

सीएम फडणवीस ने पुणे में पत्रकारों से बात करते हुए कहा, "गृह मंत्री के तौर पर मैं यह स्पष्ट करना चाहता हूं कि 107 पाकिस्तानी नागरिकों के लापता होने की खबरें निराधार हैं और इस तरह की भ्रामक जानकारी नहीं फैलाई जानी चाहिए। मैं आपको भरोसा दिलाता हूं कि सभी पाकिस्तानी नागरिकों का पता लगा लिया गया है और उन्हें देश से बाहर भेजने की प्रक्रिया चल रही है। उचित व्यवस्था की जा रही है और कोई भी पाकिस्तानी नागरिक यहां नहीं रहेगा। मेरा अनुमान है कि आज शाम या कल सुबह तक वे सभी अपने देश लौट जाएंगे।"

राज्य में कहां है कितने पाकिस्तानी नागरिक?

रिपोर्ट्स के मुताबिक, महाराष्ट्र में कुल 34 ऐसे पाकिस्तानी नागरिक हैं, जो अवैध रूप से भारत मे रह रहे हैं। आंकड़ों के मुताबिक सबसे ज्यादा पाकिस्तानी नागपुर शहर में हैं, नागपुर शहर में कुल 2458 पाकिस्तानी नागरिक हैं। वहीं, दूसरे नंबर पर ठाणे शहर है, जहां 1106 पाकिस्तानी नागरिक रह रहे हैं। तीसरे नंबर पर जलगांव है, जहां 393 पाकिस्तानी नागरिक रह रहे हैं।

इसके बाद पुणे के पिंपरी चिंचवड में 290, नवी मुंबई में 239, अमरावती शहर में 117, पुणे शहर में 114, वाशिम शहर में 106, छत्रपति संभाजी नगर और कोल्हापुर में 58-58, मीरा भायंदर में 26, अकोला में 22, अहिल्यानगर नगर और यवतमाल में 14-14, रायगढ़ जिले में 17, सोलापुर शहर में 17, अमरावती ग्रामीण और छत्रपति संभाजी नगर ग्रामीण में 1-1, बुलढाणा में 7, धुले शहर में 6, गोंदिया में 5, लातूर शहर में 8, जालना में 5, नासिक शहर में 8, नाशिक ग्रामीण में 2, नांदेड़ में 4, नंदुरबार में 10, परभणी में 3, पालघर में 1, रत्नागिरी में 4, सातारा में 4 और सांगली में 6 पाकिस्तानी नागरिक रहते हैं।

Updated on:
27 Apr 2025, 9:06 PM IST
Published on:
Also Read
View All
Ahilyanagar Crime: शादी के बाद भी प्रेमी से मिलने पहुंची पत्नी, पति ने रंगेहाथ पकड़ा; गुस्से में युवक की हत्या

गैर जमानती वारंट हुआ खारिज, तो राखी सावंत ने किया पोस्ट, भगवान का किया शुक्रिया अदा, बोलीं- भारत ही मेरा परिवार

महाराष्ट्र में 500 करोड़ रुपए के आरोप पर बवाल, शाइना एनसी बोलीं- ऑडियो की जांच कराओ, सच सामने आ जाएगा

Udta Teer Twitter Review: आयुष्मान- सारा की फिल्म को देख कोई बोला- सुपरहिट, तो किसी ने दी 100% मनोरंजन की गारंटी, पढ़ें पब्लिक रिव्यू

‘सुशांत सिंह राजपूत का चल रहा था डिप्रेशन का इलाज’, अभिनेत्री स्मिता जयकर ने रिया चक्रवर्ती के मैसेज को लेकर किया खुलासा