मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे का बचाव करते हुए शाइना एनसी ने कहा कि उनकी लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है और कुछ लोग इससे खुश नहीं हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि अगर आज कोई 500 करोड़ रुपए का आरोप लगाता है और कल कोई 1,000 करोड़ रुपए की बात कहने लगे, तो क्या सिर्फ आरोप लगाने से वह सच हो जाएगा? उनके मुताबिक, किसी भी दावे को सही मानने से पहले उसकी जांच जरूरी है।