मुंबई

पीएम मोदी करेंगे मुंबई-नागपुर समृद्धि एक्सप्रेसवे का उद्घाटन, 392 गांवों को जोड़ेगा: फडणवीस

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि यह हमारे लिए खुशी और गर्व की बात है कि हमारे देश के पीएम नरेंद्र मोदी नागपुर-समृद्धि एक्सप्रेसवे का उद्घाटन करेंगे। वह नागपुर से शिर्डी तक 500 किलोमीटर की दूरी का उद्घाटन करेंगे, जो पूरा हो चुका है।
less than 1 minute read
Dec 03, 2022
mumbai-nagpur_samruddhi_expressway.jpg
Mumbai-Nagpur Samruddhi Expressway

शनिवार को महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने जानकारी दी कि देश के पीएम नरेंद्र मोदी राज्य के दूसरे सबसे बड़े मुंबई-नागपुर समृद्धि एक्सप्रेसवे का उद्घाटन करेंगे। देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि नागपुर से शिर्डी तक निर्माण पूरा हो चुका है, पीएम मोदी उस हिस्से का उद्घाटन करेंगे। एक्सप्रेसवे का बाकी हिस्सा अगले छह महीनें में बनकर तैयार हो जाएगा। मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे अभी राज्य का सबसे बड़ा एक्सप्रेसवे है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, 'हिंदू हृदयसम्राट बालासाहेब ठाकरे महाराष्ट्र समृद्धि मार्ग' छह लेन का पहुंच-नियंत्रित राजमार्ग है। राज्य के डिप्टी सीएम फडणवीस ने कहा कि यह हमारे लिए बड़ी ही खुशी और गर्व की बात है कि देश के पीएम नरेंद्र मोदी नागपुर-समृद्धि एक्सप्रेसवे का उद्घाटन करेंगे। वह नागपुर से शिर्डी तक 500 किलोमीटर की दूरी का उद्घाटन करेंगे, जो पूरा हो चुका है। शेष खंड आने वाले छह महीनों में पूरा हो जाएगा।यह भी पढ़े: नागपुर: एक ही स्कूल के 17 बच्चे को हुई फूड प्वाइजनिंग, हॉस्पिटल में इलाज जारी

बता दें कि महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने आगे बताया कि एक्सप्रेसवे मार्ग पर एक नया आर्थिक गलियारा (इकोनॉमिक कॉरिडोर) बनेगा। इस एक्सप्रेसवे के माध्यम से 14 जिलों को एकीकृत कर बंदरगाह से भी जोड़ा जाएगा। डिप्टी सीएम ने आगे कहा कि मुझे लगता है कि यह एक्सप्रेसवेज विदर्भ, मराठवाड़ा और पूरे महाराष्ट्र में समृद्धि लाएगा। करीब 49,250 करोड़ की लागत से यह 701 किलोमीटर लंबा एक्सप्रेसवे है, जो11 जिलों के 392 गांवों से होकर गुजरता है।

समृद्धि हाईवे का आखरी चरण 181 किलोमीटर का शिर्डी से भिवंडी तक होगा। इसका काम आने वाले करीब एक साल से पहले पूरा होने की उम्मीद जताई जा रही हैं। समृद्धि हाईवे तत्कालीन मुख्यमंत्री देवेंद्र फडनविस का ड्रीम प्रोजेक्ट था जो आज पूरा होने जा रहा है। बालसाहब ठाकरे का नाम इस हाईवे को दिया गया है।

Updated on:
03 Dec 2022 06:27 pm
Published on:
03 Dec 2022 06:27 pm
Also Read
View All
विजय संग डेटिंग की खबरों के बीच त्रिशा पर कंगना रनौत का बड़ा बयान, बोलीं- ‘महिलाओं का ही क्यों होता है कैरेक्टर एसेसिनेशन?’

IAS तुकाराम मुंढे का दनादन एक्शन: 880 दवा कंपनियों और दुकानों पर छापा, 11 करोड़ का स्टॉक जब्त, 203 लाइसेंस रद्द

‘सीनियर एक्टर को मुझसे इनसिक्योरिटी हुई’, नीना गुप्ता ने किया खुलासा, बोलीं- मुझसे ज्यादा स्क्रीन स्पेस चाहिए था

जंतर-मंतर पर बोले थे ‘मैं कोई पॉलिटिशियन नहीं’, अब ‘Devil’ में दिखा स्टूडेंट प्रोटेस्ट तो दिलजीत दोसांझ पर उठे सवाल, Video वायरल

‘बिहारी होने की वजह से भेदभाव?’ एक्टर क्रांति प्रकाश झा ने गिनाईं बिहार की 5 भाषाएं, बोले- ‘लोगों को पता ही नहीं ये’