मुंबई

महाराष्ट्र दौरे पर PM मोदी, 11 लाख लखपति दीदियों को सौंपा प्रमाणपत्र

PM Modi Maharashtra Visit : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जलगांव में लखपति दीदी सम्मेलन के दौरान लखपति दीदियों से बातचीत भी की।
less than 1 minute read
• •
Updated: 25 Aug 2024, 1:24 PM IST
Lakhpati Didi Sammelan in Jalgaon

PM Modi in Jalgaon : महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव की सुगबुगाहट के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज जलगांव दौरे पर पहुंचे हैं। जहां आयोजित लखपति दीदी सम्मेलन (Lakhpati Didi Sammelan in Jalgaon) में वह शामिल हुए। इस कार्यक्रम में स्वयं सहायता समूहों की करीब एक से डेढ़ लाख महिलाएं शामिल हुईं।

पीएम मोदी ने आज जलगांव में लखपति दीदी सम्मेलन के दौरान 11 लाख लखपति दीदियों को प्रमाणपत्र सौंपा। इस दौरान प्रधानमंत्री ने लखपति दीदियों से बातचीत भी की। पीएम मोदी करीब 10 साल बाद जलगांव जिले में आये है।

अधिकारिक बयान के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह करीब सवा 11 बजे छत्रपति संभाजीनगर एयरपोर्ट पहुंचे। इसके बाद पीएम मोदी निर्धारित कार्यक्रम ‘लखपति दीदी सम्मेलन’ के लिए हेलीकॉप्टर से जलगांव के लिए रवाना हो गये।

जलगांव में प्रधानमंत्री मोदी के लखपति दीदी कार्यक्रम के लिए 22 एकड़ क्षेत्र में भव्य वाटरप्रूफ मंडप बनाया गया। जलगांव में पिछले दो दिनों से भारी बारिश हो रही है। इसके चलते कार्यक्रम स्थल को तैयार करने में बड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। वॉटरप्रूफ मंडप बनाने के साथ ही कार्यक्रम परिसर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए।    

Updated on:
25 Aug 2024, 1:24 PM IST
Published on:
Also Read
View All
आर्थिक तंगी के बीच शरद कपूर ने बताया किन अभिनेताओं के साथ करना चाहते हैं काम, लिए बड़े-बड़े स्टार्स के नाम

“इसके साथ काम करना बुरा सपना था”, नवाजुद्दीन सिद्दीकी पर भड़कीं दीया मिर्जा, तो लोगों ने बताया पोस्ट का कारण

‘पूरा ईडन गार्डन पीला हो जाता था…’, एमएस धोनी के IPL रिटायरमेंट पर भावुक हुईं जूही चावला, किया पोस्ट

‘दीदी के सारे गहने सुरक्षित, दोस्त को खरोंच तक नहीं’, एयर होस्टेस हत्याकांड में नया मोड़, बहन और पति का बड़ा खुलासा

राहुल गांधी के बयान- ‘मम्मी, पापा की गोद में बैठती थीं’ पर सोनाक्षी सिन्हा ने दिया रिएक्शन, बोली- बच्चों, तैयार हो जाओ