मुंबई

Maharashtra Day : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और PM मोदी ने दी महाराष्ट्र दिवस की बधाई, लोगों को दी शुभकामनाएं

Maharashtra Day 2024 : महाराष्ट्र 1 मई 1960 को पूर्ववर्ती बॉम्बे प्रेसीडेंसी के अंत के बाद अस्तित्व में आया था।

2 min read
May 01, 2024

PM Modi Greets on Maharashtra Day : आज ही के दिन 1960 में महाराष्ट्र राज्य का गठन हुआ था। उस दिन की याद में हर साल 1 मई को महाराष्ट्र दिवस मनाया जाता है। इस दिन राज्यभर में लोग बॉम्बे प्रेसीडेंसी के अंत और महाराष्ट्र के गठन का जश्न मनाते है। देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाराष्ट्र दिवस (Maharashtra Statehood Day Wishes) पर महाराष्ट्र के लोगों को शुभकामनाएं दी हैं।

पीएम मोदी ने महाराष्ट्र दिवस पर राज्य की जनता को शुभकामनाएं दी हैं और महाराष्ट्र के लोगों की समृद्धि के लिए लगातार काम करने की प्रतिबद्धता जताई है। वर्ष 1960 में एक मई के दिन ही महाराष्ट्र और गुजरात अलग-अलग राज्य के रूप में अस्तित्व में आए थे। इससे पहले, दोनों राज्य बॉम्बे प्रेसीडेंसी का हिस्सा थे।

प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर ट्वीट कर महाराष्ट्र की प्रगति के लिए काम करते रहने की प्रतिबद्धता जताई है। पीएम मोदी ने कहा कि महाराष्ट्र राज्य का स्थापना दिवस इस भूमि की गौरवशाली विरासत और अदम्य भावना का जश्न मनाने का अवसर है जिसने महान दूरदर्शी पैदा किए हैं और जो सांस्कृतिक समृद्धि से जुड़ी हुई है।

उन्होंने कहा, "महाराष्ट्र परंपरा, प्रगति और एकता के प्रतीक के रूप में खड़ा है। हम महाराष्ट्र की प्रगति के लिए काम करते रहने की अपनी प्रतिबद्धता की भी पुष्टि करते हैं। महाराष्ट्र के लोगों को मेरी शुभकामनाएं।"

राष्ट्रपति मुर्मू ने महाराष्ट्र दिवस पर बधाई दी

वहीँ, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने महाराष्ट्र दिवस के अवसर पर बधाई दी है। एक ट्वीट में राष्ट्रपति ने कहा; “महाराष्ट्र के स्थापना दिवस पर सभी देशवासियों, विशेषकर महाराष्ट्र के लोगों को हार्दिक बधाई। छत्रपति शिवाजी महाराज की जन्मस्थली और कर्मस्थली रही इस भूमि ने महात्मा ज्योतिबा फुले, सावित्रीबाई फुले, ताराबाई शिंदे और बाबासाहब आंबेडकर जैसी महान विभूतियाँ देश को दी हैं। महाराष्ट्र के लोग निरंतर देश की प्रगति में अमूल्य योगदान देते रहे हैं। मेरी मंगलकामना है कि महाराष्ट्र के निवासी देश की विकास यात्रा में नए प्रतिमान स्थापित करते रहें। राज्य के लोगों के उज्ज्वल भविष्य के लिए मेरी हार्दिक शुभकामनाएं।“

Updated on:
01 May 2024 12:34 pm
Published on:
01 May 2024 12:33 pm
Also Read
View All

अगली खबर