मुंबई

लड़की ने की बेवफाई! 370 फीट गहरी खाई में कूद गया प्रेमी, 2 सेकेंड के वीडियो से मिला सुराग

Pune Crime News : पुणे में एक युवक ने अपनी प्रेमिका के बेवफा होने के शक में गहरी खाई में कूदकर आत्महत्या कर ली।

2 min read
Oct 18, 2024

Pune Youth Suicide : महाराष्ट्र के पुणे जिले से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। जहां एक युवक ने अपनी गर्लफ्रेंड की कथित बेवफाई (Love Affair) से आहत होकर 370 फीट गहरी खाई में कूदकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद उसका शव बरामद किया है।

अधिकारियों ने बताया कि पुणे जिले के चाकन (Chakan) के रहने वाले 27 वर्षीय युवक सूर्यकांत रामदयाल प्रजापति ने लोनावला (Lonavala) के राजमाची घाटी में कूदकर आत्महत्या कर ली। शुरुआती जांच में पता चला कि उसने प्रेम प्रसंग के चलते अपनी जान दी।

मृतक सूर्यकांत प्रजापति का शव सड़ी गली अवस्था में 370 फीट गहरी खाई में मिला। आत्महत्या करने से पहले युवक ने अपने घर पर रखे मोबाइल पर दो सेकेंड का एक वीडियो भेजा था। इसी वीडियो के आधार पर पुलिस ने उसके लोकेशन का पता लगाया। युवक की लोकेशन पता चलने के बाद एक टीम वहां गई और उसके शव की तलाश शुरू की।

पुलिस को छानबीन में पता चला कि सूर्यकांत एक लड़की से प्यार करता था। इस बीच उसे शक हो गया कि उसकी प्रेमिका का किसी दूसरे युवक से अफेयर चल रहा है। इसी से परेशान होकर सूर्यकांत 9 अक्टूबर को घर छोड़कर चला गया।

जब वह घर नहीं लौटा तो परिजनों को चिंता हुई, उन्होंने उसकी काफी तलाश की लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। बाद में परिवार ने चाकन पुलिस स्टेशन में सूर्यकांत की गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई। जिसके बाद पुलिस की जांच में मामले का खुलासा हुआ।

मोबाइल ट्रैकिंग से पुलिस को पता चला कि सूर्यकांत की आखिरी लोकेशन लोनावला थी। दो सेकेंड के वीडियो की जांच की गई तो वह राजमाची घाटी के आसपास का होने का पता चला। इसके बाद लोनावला शिवदुर्ग टीम ने वीडियो और लोकेशन के आधार पर सूर्यकांत की खोजबीन शुरू की। इस दौरान सूर्यकांत का मोबाइल कुछ फीट दूर घाटी में मिला। कुछ और नीचे जाने पर शव की दुर्गंध आने लगी, जिसके बाद बचाव टीम वहां गई और शव को रस्सी से खीचकर ऊपर लाया गया। पुलिस पूरे मामले में आगे की जांच कर रही है।

Updated on:
20 Oct 2024 11:56 am
Published on:
18 Oct 2024 08:10 pm
Also Read
View All

अगली खबर