मुंबई

पुणे के खडकवासला डैम में डूबी 9 लड़कियां, दो की मौत, 7 को बचाया गया

Pune Khadakwasla Dam: बुलढाणा की रहने वाली नौ लड़कियां शादी के लिए खडवासला आई थीं। बांध के नजदीक ही विवाह के लिए मंडप लगाया गया था।

less than 1 minute read
May 15, 2023
खडकवासला डैम में डूबने से 2 की मौत

Pune Accident News: महाराष्ट्र के पुणे जिले में खडकवासला डैम में डूबने से दो लड़कियों की मौत हो गई। पुणे ग्रामीण प्रशासन के अनुसार, खडकवासला बांध में डूबने के बाद सात लड़कियों को बचा लिया गया, जबकि दो लापता थीं। काफी खोजबीन के बाद दोनों लड़कियों का शव बरामद हुआ।

हैरान कर देने वाली यह घटना पुणे से 13 किमी दूर गोऱ्हे खुर्द तालुका के हवेली गांव की सीमा में हुई। जानकारी के मुताबिक, शादी कार्यक्रम के चलते गांव आई लड़कियां आज सुबह बांध के पानी में तैरने के लिए उतरी थीं। इस बीच, नौ लड़कियां डूबने लगी। चीख-पुकार सुन सात लड़कियों को स्थानीय लोगों ने बचा लिया। लेकिन दुर्भाग्य से दो लड़कियों की जान नहीं बचायी जा सकी। फायर ब्रिगेड और पुलिस मौके पर मौजूद है। यह भी पढ़े-अकोला के बाद अहमदनगर में भड़की हिंसा, संभाजी महाराज के जयंती जुलूस पर पथराव, 4 पुलिसकर्मी जख्मी

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बुलढाणा की रहने वाली नौ लड़कियां शादी के लिए खडवासला आई थीं। बांध के नजदीक ही विवाह के लिए मंडप लगाया गया था। पुलिस का मानना है कि सभी लड़कियां खडकवासला डैम घुमने चली गई, जहां उन्होंने नहाने की योजना बनाई।

लड़कियों को पानी में डूबता देख स्थानीय लोग उन्हें बचाने के लिए पानी में कूदे और सात को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। जबकि दो लड़कियों को मृत पाया गया। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।

खबर है कि कल भी खडकवासला डैम के करीब स्थित नहर में तैरने आया एक युवक डूब गया। पुणे मेट्रोपॉलिटन रीजन डेवलपमेंट अथॉरिटी (पीएमआरडीए) के नांदेड़ सिटी फायर स्टेशन के कर्मचारी उसकी तलाश कर रहे हैं। डूबे युवक का नाम भवानी पेठ निवासी जुबेर इस्माईल शेख (उम्र 28 वर्ष) बताया जा रहा है।

Published on:
15 May 2023 03:08 pm
Also Read
View All