2 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अकोला के बाद अहमदनगर में भड़की हिंसा, संभाजी महाराज के जयंती जुलूस पर पथराव, 4 पुलिसकर्मी जख्मी

Ahmednagar Shevgaon Violence Update: अकोला में दो समुदायों के बीच खूनी झड़प के एक दिन बाद शेवगांव में उपद्रवियों ने जमकर पथराव, तोड़फोड़ और आगजनी की। शहर में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Dinesh Dubey

May 15, 2023

Mumbai Police bomb blast Threat Call

मुंबई पुलिस को फिर आया धमकी भरा कॉल

Shevgaon Riots: महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले में बीती रात धार्मिक जुलूस के दौरान दो गुटों के बीच हिंसक झड़प की घटना में कई लोग घायल हो गये है। अहमदनगर के शेवगांव तहसील में कल रात छत्रपति संभाजी महाराज जयंती जुलूस के दौरान दो गुटों के बीच पथराव हुआ। जिसके बाद स्थिति पर काबू पाने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। भीड़ को तितर-बितर करने के दौरान कम से कम चार पुलिसकर्मी जख्मी हो गए।

अकोला में दो समुदायों के बीच खूनी झड़प के एक दिन बाद शेवगांव में उपद्रवियों ने जमकर पथराव, तोड़फोड़ और आगजनी की। बताया जा रहा है कि दंगे को नियंत्रण करने के लिए शेवगांव थाने की फ़ोर्स मौके पर पहुंची। इस दौरान चार पुलिसकर्मी घायल हो गए। कुछ ही देर में पुलिस ने स्थिति पर काबू पा लिया। हालात को देखते हुए शेवगांव पुलिस की मदद के लिए पाथर्डी, नेवासा से अतिरिक्त पुलिसबल मौके पर भेजी गई। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी स्थिति पर नजर रखे हुए हैं। यह भी पढ़े-महाराष्ट्र: अकोला में खूनी झड़प में 1 की मौत, 30 दंगाई गिरफ्तार, सरकार ने दिए जांच के आदेश

यह घटना तब हुई जब छत्रपति संभाजी महाराज जयंती के अवसर पर निकाली गई जुलूस छत्रपति शिवाजी महाराज चौक पर पहुंची। हालांकि इस जुलूस के लिए पुलिस ने कड़ा बंदोबस्त किया था। इस धार्मिक यात्रा के लिये अतिरिक्त पुलिस, एसआरपीएफ फोर्स की पहले से ही तैनाती की गई थी।

शेवगांव शहर में जुलूस शाम करीब साढ़े पांच बजे शुरू हुई थी। इसमें बड़ी संख्या में युवाओं ने भाग लिया था। जुलूस रात करीब आठ बजे छत्रपति शिवाजी महाराज चौक पहुंची। आरोप है कि इस दौरान जुलूस पर अचानक पत्थर फेंके गए। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुलिस ने अब तक 50 लोगों को हिरासत मे लिया है। जबकि पत्थरबाजों की तलाश की जा रही है।

इससे वहां अफरा-तफरी मच गई और जमकर पथराव हुआ। इस हंगामे के चलते व्यवसायियों ने अपनी दुकानें बंद कर दी। भीड़ ने वाहनों पर भी पथराव किया और बड़े पैमाने पर तोड़फोड़ की। कुछ दुकानों को भी निशाना बनाया गया। हालांकि पुलिस ने समय रहते हस्तक्षेप कर स्थिति पर काबू पाया। प्रशासन ने नागरिकों से शांति की अपील की जा रही है।

संजय राउत ने बोला हमला

शेवगांव हिंसा को लेकर उद्धव गुट के सांसद संजय राउत ने शिंदे-फडणवीस सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा, "इस मामले में राज्य के गृहमंत्री देवेंद्र फडणवीस को बोलना चाहिए। अगर उन्हें राजनीति से फुर्सत होगी तो वो कानून-व्यवस्था के बारे में सोचेंगे और बोलेंगे। मुझे लगता है कि इस राज्य के गृह मंत्री को महाराष्ट्र के कानून-व्यवस्था से मतलब नहीं है क्योंकि वो 24 घंटे राजनीति में व्यस्त रहते हैं।"