मुंबई

Pune News: पुणे में आश्रय गृह से पांच नाबालिग लड़कियों के गायब होने से मचा हड़कंप, तलाश में जुटी पुलिस

महाराष्ट्र के पुणे से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। एक आश्रय गृह से 5 नाबालिग लड़कियों के गायब होने से पुणे में हड़कंप मच गया है। घटना पुणे के हडपसर के गंगानगर में मातोश्री रावमा गर्ल के शेल्टर होम की है। इस आश्रय गृह से पांच नाबालिग लड़कियां लापता हो गई हैं।

2 min read
Sep 01, 2022
Crime

महाराष्ट्र के पुणे में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। एक आश्रय गृह से 5 नाबालिग लड़कियों के गायब होने से पुणे शहर में हड़कंप मच गया है। ये घटना पुणे के हडपसर के गंगानगर में मातोश्री रावमा गर्ल के आश्रय गृह का है। इस आश्रय गृह से 5 नाबालिग लड़कियां लापता हो गई हैं। बुधवार को इस मामले की जानकारी देते हुए एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि गायब लड़कियों का पता लगाने के लिए पुलिसने तलाशी अभियान शुरू किया गया है।

पुणे पुलिस के मुताबिक ये घटना 29 अगस्त की सुबह करीब साढ़े ग्यारह बजे से 30 अगस्त को सुबह साढ़े छह बजे के बीच में हुई है। नाबालिगों के लापता होने का पता चलने के बाद आश्रय गृह के प्रशासन ने मंगलवार को हडपसर पुलिस स्टेशन में घटना की शिकायत दर्ज करवाई है। यह भी पढ़ें: Mumbai News: मुंबादेवी के पास मनसे नेता की दबंगई! बुजुर्ग महिला को जड़ दिया थप्पड़; वीडियो हुआ वायरल

बता दें कि इस मामले में पुलिस ने बताया है कि इस घटना का पता उस समय चला जब मंगलवार की सुबह आश्रय गृह की वार्डन ने आश्रय गृह की सभी लड़कियों की हाजरी ले रही थी। लापता लड़कियां बिहार, छत्तीसगढ़, जलगांव, बुल्दाना और ठाणे की रहने वाली हैं। इस मामले की जांच कर रहे सब-इंस्पेक्टर सुशील दामारे ने बताया है कि ये लड़कियां 16 से 17 साल की है। इन लड़कियों को बाल कल्याण समिति (CWC) द्वारा सौंपे जाने के बाद आश्रय गृह ले जाया गया था।

बता दें कि सुशील दामारे ने बताया कि आश्रय गृह के प्रशासन ने लापता लड़कियों के माता-पिता की पहचान की थी और नाबालिगों को उनके हवाले करने का व्यवस्था कर रहा था, लेकिन इससे पहले ही वे लापता हो गई। वहीं, दूसरी तरफ बाल अधिकार कार्यकर्ता यामिनी अदबे ने बताया कि यह एक गंभीर मामला है और जिम्मेदारी आश्रय गृह की है। इस मामले की जांच होनी चाहिए। दामारे ने कहा कि इस मामले में भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 363 (अपहरण की सजा) के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। वहीं लापता लड़कियों की तलाश पुलिस कर रही है।

Published on:
01 Sept 2022 05:59 pm
Also Read
View All